फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIA: कई राज्यों में एनआईए ने चलाया तलाशी अभियान; सीमा पार से हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी का मामला

Fri, 25 Apr 2025 09:30 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
NIA - फोटो : PTI
विज्ञापन

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने खालिस्तानी गुर्गों द्वारा पाकिस्तान समर्थित सीमा पार से हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े एक मामले में पंजाब, जम्मू और कश्मीर राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार और कर्नाटक में 18 स्थानों पर की तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई थी। 

विज्ञापन


एनआईए की टीमें तस्करी और पंजाब, जम्मू-कश्मीर और भारत के अन्य हिस्सों में व्यक्तियों के कट्टरपंथी बनाए जाने के पीछे की पूरी साजिश को उजागर करने के लिए जब्त की गई वस्तुओं की जांच कर रही हैं। आतंकवाद विरोधी एजेंसी ने 20 दिसंबर, 2024 को दर्ज मामले में पाकिस्तान स्थित संस्थाओं से जुड़े संदिग्ध व्यक्तियों के परिसरों में यह कार्रवाई की है। एनआईए के मुताबिक जांच के दायरे में आए संदिग्ध प्रतिबंधित गैरकानूनी संगठनों/आतंकवादी संगठनों की विचारधारा से जुड़े हुए हैं। जांच में यह भी पता चला कि ये संस्थाएं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से साजिश रच रही हैं और भारत को अस्थिर करने की साजिश के तहत प्रो-खालिस्तानी तत्वों (पीकेई) के संदिग्ध विदेशी संचालकों के साथ नियमित संपर्क में हैं।
 

राजस्थान से 2022 में विस्फोटक बरामदगी मामले का एक वांछित गिरफ्तार
एनआईए ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले से विस्फोटकों की बरामदगी से संबंधित 2022 के मामले में शामिल एक फरार व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले का निवासी फिरोज खान इस मामले में गिरफ्तार होने वाला 11वां आरोपी है। उसे बृहस्पतिवार को मध्य प्रदेश के अधिकारियों ने जयपुर स्थित एनआईए की विशेष अदालत में पेश करने के बाद हिरासत में ले लिया। यह मामला चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा इलाके में एक नाका पार्टी की ओर से आईईडी बनाने में इस्तेमाल होने वाले विस्फोटकों और घटकों की जब्ती से संबंधित है। इसके बाद, एनआईए ने अप्रैल 2022 में मामला अपने हाथ में लिया और मामला दर्ज किया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें