फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIA: म्यांमार मानव तस्करी-साइबर ठगी रैकेट का भंडाफोड़, एनआईए ने तीन आरोपियों के खिलाफ दायर की चार्जशीट

Thu, 19 Feb 2026 08:56 AM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

म्यांमार में मानव तस्करी और साइबर ठगी का रैकेट चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। यह गिरोह भारत के युवाओं को नौकरी का झांसा देकर म्यांमार ले जाता था और वहां उनसे साइबर ठगी कराता था। इस मामले में एनआईए ने तीन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है।
विज्ञापन
एनआईए ने कोलकाता में की छापेमारी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने म्यांमार से जुड़े मानव तस्करी और साइबर ठगी के बड़े गिरोह के मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। इन आरोपियों में अंकित कुमार उर्फ अंकित भारद्वाज, इश्तिखार अली उर्फ अली और एक फरार चीनी महिला लीसा शामिल हैं। यह चार्जशीट हरियाणा के पंचकूला स्थित एनआईए की विशेष अदालत में दाखिल की गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - CGHS: 42 लाख कर्मचारियों को राहत, 10 लाख तक इलाज का खर्च तत्काल मंजूर; अब स्वीकृति का झंझट नहीं

कैसे चलता था यह गिरोह?
एनआईए की जांच में पता चला कि यह एक संगठित अंतरराष्ट्रीय नेटवर्कथा, जो भारत के युवाओं को विदेश में नौकरी का लालच देकर फंसाता था।
  • आरोपियों ने युवाओं को थाईलैंड में अच्छी नौकरी का झांसा दिया।
  • ऑनलाइन इंटरव्यू करवाकर चीनी महिला लीसा को असली रिक्रूटर बताया जाता था।
  • इसके बाद युवाओं को गैर-कानूनी तरीके से थाईलैंड होते हुए म्यांमार ले जाया जाता था।
विज्ञापन

म्यांमार पहुंचने के बाद क्या होता था?
जानकारी के मुताबिक, जब युवक वहां पहुंचते थे, तो उन्हें साइबर ठगी कंपनियों में जबरन काम कराया जाता था और नकली सोशल मीडिया प्रोफाइल बनवाए जाते थे। फिर उन्हें अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा के लोगों को क्रिप्टो निवेश के नाम पर ठगने के लिए मजबूर किया जाता था। अगर कोई काम करने से मना करता था, उसे बंद करके रखा जाता, मारपीट और दबाव बनाया जाता और छोड़ने के बदले भारी रकम मांगी जाती।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Weather: उत्तर-पश्चिम भारत में बिगड़ा मौसम, पहाड़ों पर हिमपात-मैदान में बारिश; अगले दो दिनों तक बरसात के आसार

आरोपियों पर क्या कार्रवाई?
इस मामले में तीनों पर भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं में केस दर्ज हुआ है। इसके साथ ही इमिग्रेशन एक्ट की धारा 24भी लगाई गई है। इस मामले में फिलहाल अंकित और इश्तिखार गिरफ्तार हैं, वहीं चीनी महिला लीसा अभी फरार है।

अन्य वीडियो


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें