फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्शन में एनआईए: दाऊद के दो गुर्गे किए गिरफ्तार, कई राज्यों में भी की गई छापेमारी

Fri, 13 May 2022 03:53 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एनआईए ने डी कंपनी मामले में दाऊद इब्राहिम कासकर और उसके सहयोगियों से ताल्लुक रखने वाले दो संदिग्ध लोगों को दबोचा, जिन्हें आज एनआईए की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन
दाऊद इब्राहिम के दो गुर्गे गिरफ्तार - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनआईए की टीम पूरे देश में लगातार कार्रवाई कर रही है। ताजा घटनाक्रम में टीम ने दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगियों से ताल्लुक रखने वाले दो संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया। उन्हें पुलिस हिरासत में भेजने से पहले शुक्रवार को एनआईए की विशेष अदालत में पेश किया गया। यहां कोर्ट ने दोनों को 20 मई तक के लिए एनआईए की हिरासत में भेज दिया। इसके अलावा एनआईए की टीम ने देश के कई राज्यों में भी छापेमारी की है। साथ ही, कई जगह केस भी दर्ज किए हैं। 

दाऊद के दो गुर्गे दबोचे

जानकारी के मुताबिक, एनआईए ने डी कंपनी मामले में दाऊद इब्राहिम कासकर और उसके सहयोगियों से ताल्लुक रखने वाले दो संदिग्ध लोगों को दबोचा है। उनकी पहचान आरिफ अबुबकर शेख (59 साल) और शकील शेख उर्फ छोटा शकील (51 साल) के रूप में हुई है। इन दोनों को नआईए की विशेष अदालत में पेश किया गया। यहां कोर्ट ने दोनों को 20 मई तक के लिए एनआईए की हिरासत में भेज दिया। बता दें कि इंटरपोल ने छोटा शकील के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। वह पाकिस्तान से इंटरनेशनल क्रिमिनल सिंडिकेट चलाता था। साथ ही, वसूली, नशीले पदार्थों की तस्करी और आतंकी गतिविधियों में शामिल था। गौरतलब है कि एनआईए ने 9 मई को महाराष्ट्र में 29 ठिकानों पर छापेमारी की थी। 

झारखंड में भी की कार्रवाई

एनआईए की टीम ने झारखंड में भी कार्रवाई की है। यहां 11 लोगों के खिलाफ चार्जशीट फाइल की गई है। आरोप है कि ये सभी लोग झारखंड में आतंकी संगठनों को हथियार और मदद मुहैया कराते थे। इस मामले में लगातार जांच की जा रही है। इसके अलावा एनआईए ने 36 वर्षीय अंजनेयालू उर्फ सुधाकर उर्फ अंजी को भी गिरफ्तार किया। उसे पीपुल्स लिब्रेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) भर्ती मामले में गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें