फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल सोना तस्करी मामले में एनआईए ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया

Wed, 26 Aug 2020 08:07 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केरल सोना तस्करी मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एजेंसी ने यह गिरफ्तारियां 24 अगस्त को की थीं। इस मामले में अभी तक एनआईए 26 आरोपियों को दोषी ठहरा चुकी है जिनमें से 20 को गिरफ्तार किया जा चुका है। एजेंसी ने कहा कि आगे जांच की जा रही है। 

विज्ञापन

 

बता दें कि इस मामले की तहकीकात राष्ट्रीय जांच एजेंसी, सीमा शुल्क विभाग और प्रवर्तन निदेशालय सहित कई एजेंसियां कर रही हैं। मामले में मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश, संदीप नायर और सरिथ पीएस सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आशंका है कि तस्करी में सुरक्षा सेवा की मिलीभगत भी हो सकती है।

क्या है केरल में सोने की तस्करी का मामला
यह पूरा मामला केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) के पते वाले डिप्लोमैटिक कार्गो से 30 किलो सोना मिलने का है। दावा किया गया था कि कार्गो के संबंध में स्वप्ना सुरेश ने एयरपोर्ट के अधिकारी से संपर्क साधा था। यूएई वाणिज्य दूतावास जनरल ऑफिस के उच्च कूटनीतिज्ञ राशिद खामिस अल शामली के कहने पर कथित तौर पर संपर्क किया गया था। तस्करी किए गए सोने की कीमत 15 करोड़ रुपये बताई गई है। 
विज्ञापन


यह सोना उस कार्गो में छिपाया गया था जिसमें बिस्किट, नूडल्स और बाथरूम आदि का सामान रखा जाता था, लेकिन कस्टम को तस्करी को लेकर पहले से सूचना मिल चुकी थी।राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने स्वप्ना सुरेश, फाजिल फरीद और संदीप नायर को इस मामले में आरोपी बनाया है। तीनों पर गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम 1967 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें