राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को बताया कि उसने तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले से एक आतंकवादी गिरोह 'शहादत हमारा लक्ष्य है' के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे एनआईए की विशेष अदालत के समक्ष पेश किया गया। विशेष अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।