फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIA Action: एनआईए ने आतंकी हरप्रीत सिंह को किया गिरफ्तार, लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट में है आरोपी

Fri, 02 Dec 2022 06:50 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हरप्रीत सिंह दिसंबर 2021 लुधियाना कोर्ट बिल्डिंग ब्लास्ट के साजिशकर्ताओं में से एक था। विस्फोट में एक की मौत और कई घायल हुए थे। उस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। 
विज्ञापन
NIA - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 1 दिसंबर को फरार आतंकवादी हरप्रीत सिंह को मलेशिया के कुआलालंपुर से आने पर गिरफ्तार किया है। एनआईए ने कहा कि पाकिस्तान स्थित इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन (ISYF) का स्वयंभू प्रमुख हरप्रीत, लखबीर सिंह रोडे का सहयोगी है और दिसंबर 2021 लुधियाना कोर्ट बिल्डिंग ब्लास्ट के साजिशकर्ताओं में से एक था। विस्फोट में एक की मौत और कई घायल हुए थे।  
विज्ञापन


आईईडी की डिलीवरी का समन्वय किया था 
एनआईए के मुताबिक, रोड के निर्देश पर काम करते हुए हरप्रीत ने विशेष रूप से निर्मित आईईडी की डिलीवरी का समन्वय किया, जिसे पाकिस्तान से उसके भारत स्थित सहयोगियों को भेजा गया था। इसका उपयोग लुधियाना कोर्ट कॉम्प्लेक्स विस्फोट में किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


एनआईए ने हरप्रीत सिंह पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। उसके खिलाफ विशेष एनआईए अदालत से गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था और एक लुक आउट सर्कुलर भी निकाला गया था।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें