फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIA: 500 किलो ड्रग्स... पाकिस्तान से समुद्र के रास्ते गुजरात टू पंजाब, मकसद लश्कर को पहुंचाना था पैसा

Wed, 08 Oct 2025 08:07 AM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एनआईए - फोटो : ANI
विज्ञापन

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 2020 के अंतरराष्ट्रीय नार्को-आतंकवादी नेटवर्क मामले में आठ और आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया है। यह मामला पाकिस्तान से समुद्री रास्ते के द्वारा गुजरात में और उसके बाद पंजाब में पांच सौ किलो ड्रग्स पहुंचाने से जुड़ा है। इस ड्रग्स की तस्करी का मकसद, लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) आतंकी संगठन को वित्तीय मदद पहुँचाना था। सलाया ड्रग्स मामले में दायर 8वें पूरक आरोपपत्र (RC-26/2020/NIA/DLI) में, एनआईए ने इटली निवासी सिमरनजीत सिंह संधू, ऑस्ट्रेलिया निवासी तनवीर बेदी और भारत निवासी अंकुश कपूर द्वारा रची गई नार्को-आतंकवादी साजिश को निर्णायक रूप से स्थापित कर दिया है।

विज्ञापन


यह आरोपपत्र व्यापक डिजिटल, तकनीकी और दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर अहमदाबाद स्थित एनआईए की विशेष अदालत में एनडीपीएस अधिनियम और यूए (पी) अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत दायर किया गया है। सिमरनजीत सिंह, ऑस्ट्रेलिया निवासी तनवीर सिंह बेदी और अंकुश कपूर के अलावा आरोपपत्र में नामित अन्य आरोपी व्यक्ति पाकिस्तानी नागरिक तारिक उर्फ भाईजान, गगनदीप सिंह अरोड़ा और तीन अन्य आरोपी व्यक्ति- तमन्ना गुप्ता, सुखबीर सिंह उर्फ हैप्पी और अनवर मसीह हैं।

यह मामला पाकिस्तान से समुद्री मार्ग से गुजरात में 500 किलोग्राम हेरोइन की तस्करी और फिर उसे पंजाब पहुँचाने से संबंधित है। मादक पदार्थों की बिक्री से प्राप्त आय का उपयोग प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की गतिविधियों के वित्तपोषण के लिए किया गया था। एनआईए की जाँच से पता चला है कि मादक पदार्थ-आतंकवाद की यह साजिश गुजरात, दिल्ली, पंजाब और चंडीगढ़ सहित कई भारतीय राज्यों में फैली हुई थी। इसकी जड़ें इटली, ऑस्ट्रेलिया, संयुक्त अरब अमीरात, पाकिस्तान, ईरान और थाईलैंड सहित कई देशों तक मिली हैं। 
विज्ञापन


जाँच के अनुसार, अंकुश कपूर भारत में एक प्रमुख मास्टरमाइंड था।वह पंजाब में नार्को-टेरर सिंडिकेट की जमीनी गतिविधियों के प्रबंधन के लिए ज़िम्मेदार था। साथ ही वह प्रतिबंधित पदार्थों की रसद, भंडारण और स्थानीय वितरण का समन्वय करता था। भारत और विदेश में स्थित अभियुक्तों को सक्रिय रूप से धन मुहैया कराता था। सिमरनजीत, नार्को टेरर सिंडिकेट का मास्टरमाइंड था। वहाँ अवैध नशीले पदार्थों के अवैध परिवहन, भंडारण, प्रसंस्करण और आतंकवाद के वित्तपोषण के लिए ज़िम्मेदार था।जांच में यह भी पता चला कि तारिक उर्फ भाईजान ने समुद्री मार्ग से पाकिस्तान से भारत में हेरोइन की तस्करी के समन्वय और इसके परिवहन की निगरानी का काम देखता था।उसने पंजाब में इसके वितरण में सहायता तथा लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों को वित्तपोषित करने के लिए आय को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

ऑस्ट्रेलिया स्थित वांछित अभियुक्त तनवीर बेदी, भारत में लश्कर-ए-तैयबा की आतंकी गतिविधियों के वित्तपोषण के लिए अंतरराष्ट्रीय हवाला चैनलों के माध्यम से मादक पदार्थों की तस्करी और उससे होने वाली आय के हस्तांतरण में सक्रिय रूप से शामिल था। अन्य अभियुक्तों तमन्ना, सुखबीर सिंह और अनवर मसीह पर आतंकी वित्तपोषण की साजिश में उनकी जानबूझकर की गई भूमिका के लिए आरोप लगाए गए हैं। इसके अलावा, गगनदीप सिंह अरोड़ा, जो एक हवाला ऑपरेटर है और वर्तमान में फरार है, पर भारी मात्रा में धन शोधन और आतंकी गुर्गों को अवैध धन हस्तांतरण में मदद करने के आरोप में एनआईए द्वारा आरोप पत्र दायर किया गया है।

गुजरात एटीएस ने मूल आरोपपत्र दाखिल किया था और एनआईए ने इससे पहले सात पूरक आरोपपत्र दाखिल किए थे। इस मामले में अब तक कुल 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि आठ आरोपी फरार हैं। एनआईए मादक पदार्थों की तस्करी और आतंकवाद के बीच गठजोड़ को खत्म करने के अपने प्रयासों के तहत फरार आरोपियों का पता लगाने और सिंडिकेट को ध्वस्त करने के लिए अपनी जाँच जारी रखे हुए है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें