फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सख्ती: फॉक्सकॉन से विवाहिताओं को निकालने पर मानवाधिकार आयोग सख्त, कहा- आरोप सही तो कार्रवाई तय...मांगी रिपोर्ट

Tue, 02 Jul 2024 06:24 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली

सार

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने सोमवार को कहा कि यदि फॉक्सकॉन के प्लांट में विवाहित महिलाओं को नौकरी से बाहर करने की रिपोर्ट सही है, तो यह विवाहिताओं के खिलाफ भेदभाव का गंभीर मुद्दा है। आयोग मामले में गंभीर कार्रवाई करेगा। 
 
विज्ञापन
फॉक्सकॉन - फोटो : ani/reuters
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने तमिलनाडु के श्रीपेरंबुदूर स्थित फॉक्सकॉन के प्लांट में विवाहित महिलाओं को नौकरी से बाहर करने और उनके साथ भेदभाव की रिपोर्ट पर स्वत: संज्ञान लिया है।

विज्ञापन


आयोग ने सोमवार को कहा कि यदि रिपोर्ट सही है, तो यह विवाहित महिलाओं के खिलाफ भेदभाव का गंभीर मुद्दा है और आयोग मामले में गंभीर कार्रवाई करेगा। साथ ही आयोग ने केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के सचिव व तमिलनाडु सरकार के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।  आयोग ने कहा है कि इस मामले में यह सुनिश्चित करना राज्य का दायित्व है कि सभी कंपनियां श्रम कानूनों और व्यक्तियों के स्वास्थ्य और सम्मान के अधिकार से संबंधित मानदंडों और विनियमों का पालन करें।

फॉक्सकॉन कंपनी के एक पूर्व मानव संसाधान प्रबंधक पर श्रीपेरंबुदूर आईफोन असेंबली प्लांट में विवाहित महिलाओं को नौकरी से निकालने और भर्ती के दौरान विवाहित महिलाओं को नियुक्त नहीं करने का आरोप लगाया गया है। इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि कंपनी सांस्कृतिक मुद्दों और सामाजिक दबाव के कारण विवाहित महिलाओं को काम पर नहीं रखती है। रिपोर्ट में एक विवाहित उम्मीदवार और कंपनी की नियुक्ति एजेंसी के बीच एक व्हाट्सएप चैट का भी हवाला दिया गया था, जिसमें कहा गया था कि जब उम्मीदवार ने वेतन और चाइल्डकेअर सुविधा के बारे में पूछा, तो जवाब था शादीशुदा लोगों की नियुक्ति की अनुमति नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें