फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नासिक: भीषण जल संकट से जूझ रहे दांडीची बाड़ी गांव के लोग, एनएचआरसी ने महाराष्ट्र और जलशक्ति मंत्रालय को भेजा नोटिस

Wed, 04 May 2022 10:10 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक

सार

दांडीची बाड़ी गांव की महिलाओं को हर गर्मियों में मार्च से जून तक एक पहाड़ी के तल पर लगभग सूख चुकी धारा से पानी लाने के लिए डेढ़ किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है, जिसमें काफी समय लगता है।
विज्ञापन
NHRC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने नासिक के एक गांव में भीषण जल संकट को लेकर महाराष्ट्र सरकार और केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय को नोटिस जारी किया है। यहां के दांडीची बाड़ी गांव में  जल संकट के चलते महिलाओं को पानी लाने के लिये बहुत दूर जाना पड़ता है। हालात इतने गंभीर हैं कि कई नयी दुल्हनें स्थिति का सामना करने में असमर्थ होकर अपने माता-पिता के घर लौट जाती हैं।

विज्ञापन


राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने बुधवार को अपने बयान में कहा कि दांडीची बाड़ी गांव की महिलाओं को हर गर्मियों में मार्च से जून तक एक पहाड़ी के तल पर लगभग सूख चुकी धारा से पानी लाने के लिए डेढ़ किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है, जिसमें काफी समय लगता है। आलम यह है कि कई परिवार गांव के पुरुषों से अपने बेटियों की शादी करने से हिचकिचा रहे हैं।

बयान में कहा गया है कि एनएचआरसी ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वत: संज्ञान लिया है कि महाराष्ट्र के नासिक जिले के दांडीची बाड़ी गांव में गंभीर जल संकट के कारण ग्रामीणों को पानी की एक-एक बूंद के लिए रोजाना संघर्ष करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग के अनुसार यदि मीडिया में आई खबर सही है, तो यह उन लोगों के मूल मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें