फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NHRC: मानवाधिकार रक्षकों और गैर सरकारी संगठनों के कोर ग्रुप का पुनर्गठन, ये होगा काम

Fri, 18 Nov 2022 06:16 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस कोर ग्रुप का काम एनएचआरसी और एनजीओ के बीच सहयोग के क्षेत्रों की पहचान करना है। इसके अलावा एनचआरसी की नागरिक समाज (सिविल सोसायटी) के साथ निरंतर और सार्थक बातचीत के लिए तंत्र तैयार करना है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का लोगो - फोटो : एनएचआरसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मानवाधिकार कार्यकर्ताओं (ह्यूमन राइट्स डिफेंडर्स) और गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) का एक कोर ग्रुप पुनर्गठित किया है। एक आधिकारिक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई। 

विज्ञापन


भाजपा के पूर्व विधायक और पद्म श्री पुरस्कार विजेता जितेंद्र सिंह शंटी, आरआरएजी (रिस्क एनालिसिस ग्रुप) के निदेशक सुहास चकमा और पूर्व राजदूत भसवती मुखर्जी भी इस 13 सदस्यीय पुनर्गठित टीम का हिस्सा हैं। 

अधिसूचना में जिन शर्तों का जिक्र किया गया है, उनके मुताबिक इस कोर ग्रुप का काम एनएचआरसी और एनजीओ के बीच सहयोग के क्षेत्रों की पहचान करना है। इसके अलावा एनचआरसी की नागरिक समाज (सिविल सोसायटी) के साथ निरंतर और सार्थक बातचीत के लिए तंत्र तैयार करना है।  
विज्ञापन

 
इस अधिसूचना में यह भी जिक्र किया गया है कि समूह नीतियों और कल्याणकारी योजनाओं के लाभों की भी समीक्षा करेगा और अंतराल को भरने के लिए एडवाइजरी जारी करने में मदद करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें