फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा: अनुसूचित जाति के लोगों के साथ दुर्व्यवहार मामले में NHRC की कार्रवाई, सरकार और DGP को जारी किया नोटिस

Wed, 02 Jul 2025 03:32 PM IST
राहुल कुमार पीटीआई, भुवनेश्वर

सार

एनएचआरसी ने बुधवार को कहा कि उसने ओडिशा सरकार और राज्य के पुलिस प्रमुख को उन रिपोर्टों पर नोटिस जारी किया है, जिनमें बताया गया है कि गंजम जिले में अवैध मवेशी तस्करी के संदेह में अनुसूचित जाति के दो लोगों को कथित तौर पर पीटा गया, घास खाने और नाले का पानी पीने के लिए मजबूर किया गया।
विज्ञापन
एनएचआरसी ने ओडिशा सरकार को नोटिस जारी किया। - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने बुधवार को ओडिशा सरकार और राज्य के पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस मीडिया रिपोर्टों के आधार पर जारी किया गया है। दरअसल गंजाम जिले में दो अनुसूचित जाति के लोगों को अवैध पशु तस्करी के संदेह में बुरी तरह पीटा गया था, उन्हें घास खाने और नाली का पानी पीने के लिए मजबूर किया गया था।

विज्ञापन


मानवाधिकार आयोग ने बताया कि आरोपियों ने पीड़ितों के मोबाइल फोन छीन लिए और जबरन उनके सिर भी मुंडवा दिए। ये अत्याचार कथित तौर पर एक अन्य समुदाय के लोगों द्वारा किए गए।एनएचआरसी ने अपने बयान में कहा कि यदि मीडिया रिपोर्ट की बातें सच हैं, तो यह मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन का मामला है। आयोग ने इस खबर का स्वत: संज्ञानलिया है।

आयोग ने 26 जून को घटित इस घटना को लेकर ओडिशा के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट में आरोपियों के खिलाफ की गई कार्रवाई और पीड़ितों को दी गई क्षतिपूर्ति की जानकारी भी मांगी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें