फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NHRC: 12 अनाथ बच्चों के उत्पीड़न मामले में आयोग सख्त, बिहार व तमिलनाडु सरकार को नोटिस जारी

Sun, 04 Dec 2022 10:00 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने इस मामले में दोनों राज्यों के मुख्य सचिवों और चेन्नई के पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी की है। साथ ही इस मामले में चार सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट तलब की गई है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु में 12 अनाथ बच्चों के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने तमिलनाडु और बिहार सरकारों को नोटिस जारी किया है। 

विज्ञापन


आयोग ने यह कार्रवाई एक मीडिया रिपोर्ट को संज्ञान लेते हुए की है, जिसमें कहा गया है कि दो व्यक्तियों को चेन्नई से बिहार के अनाथ किशोरों को रखने और उनके साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बता दें, पोन्नियाम्मनमेदु स्थित मदरसे से 12 बच्चों के साथ कथित दुर्व्यवहार के बाद उन्हें बचाया गया था। 
विज्ञापन


चार सप्ताह में मांगा जवाब 
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने इस मामले में दोनों राज्यों के मुख्य सचिवों और चेन्नई के पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी किया है। साथ ही इस मामले में चार सप्ताह के अंदर विस्तृत रिपोर्ट तलब की गई है। आयोग की रिपोर्ट में गया किया है कि एक दिसंबर को प्रकाशित रिपोर्ट में दावा किया गया था कि 1098 हेल्पलाइन के माध्यम से पुलिस को जानकारी मिली थी कि चेन्नई के माधवरम के पास एक मदरसे में कुछ बच्चों का शारीरिक शोषण किया जा रहा है। रिपोर्ट में कहा गया था कि इस मामले में बिहार के रहने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें