फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासियों सहित लगभग 10,000 लोगों की 17 मई तक की मदद :  एनएचएआई

Wed, 27 May 2020 05:30 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (फाइल फोटो) - फोटो : social media
विज्ञापन

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने मंगलवार को बताया कि उसने कोरोना वायरस की वजह से लगाए गए लॉकडाउन के दौरान  देश भर में प्रवासियों सहित 10,000 से अधिक लोगों भोजन, पानी और अन्य जरूरी मदद मुहैया कराई है।

विज्ञापन

प्राधिकरण के पास उपलब्ध नवीनतम आंकड़ों के अनुसार देश भर में आवश्यक वस्तुओं और चिकित्सा सेवाओं के निर्बाध आवागमन को सुनिश्चित करने के साथ-साथ, एनएचएआई ने 17 मई तक प्रवासियों सहित 10,000 से अधिक लोगों की मदद की है। जिसमें भोजन, पानी, फल, चावल और अन्य जरूरी मदद शामिल हैं।

कोरोना वायरस के कारण देश में लॉकडाउन की घोषणा के तुरंत बाद, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एनएचएआई को देश के विभिन्न भागों में प्रवासियों के फंसे होने के दौरान भारी कठिनाइयों का सामना करने की बात कहते हुए संकट के बीच लोगों को भोजन, पानी और अन्य आवश्यक राहत प्रदान करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


एनएचएआई के बंगलूरू, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, दिल्ली, गांधीनगर, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कोलकाता, भुवनेश्वर, मदुरै, मुंबई, नागपुर, पटना, रायपुर, रांची, तिरुअनंतपुरम, यूपी पश्चिम और विजयवाड़ा कार्यालय द्वारा 17 मई तक प्रवासी मजदूरों सहित कुल 10,017 लोगों को भोजन, पानी और अन्य राहत प्रदान की गई।

गडकरी ने कहा कि मैंने एनएचएआई और हाईवे कंसेशनर्स / टोल ऑपरेटरों को निर्देश देते हुए कहा कि हमें संकट की इस घड़ी में अपने नागरिकों के लिए मददगार बनना होगा इसके साथ ही अपने संबंधित मूल स्थानों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे प्रवासी श्रमिकों / नागरिकों को भोजन, पानी या जरूरी मदद देने पर विचार करने की सलाह दी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें