एनजीटी (राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण) ने मंगलवार को कहा कि विशाखापत्तनम के पास एक इकाई में जून में हुई गैस रिसाव की घटना परिचालन में लापरवाही की वजह से हुई थी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी। एनजीटी ने फार्मा सिटी और आंध्र प्रदेश में ऐसे अन्य स्थानों का ऑडिट करने का निर्देश भी दिया।