खराब हवा गुणवत्ता की समस्या से जूझ रहे एनसीआर और अन्य शहरों के नगर निगमों के लिए राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) ने एक निर्देश जारी किया है। शुक्रवार को जारी किए गए इस निर्देश में कहा गया है कि नगर निगम सड़कें साफ करने से पहले उन पर पानी का छिड़काव सुनिश्चित करें।