फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई में नीरव मोदी की 11 संपत्तियां जब्त, कोलकाता में मेहुल चोकसी की फर्जी कंपनी का निदेशक गिरफ्तार

Tue, 06 Nov 2018 07:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Nirav Modi and Mehul Choksi
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को कहा कि उसने दो अरब डॉलर के पीएनबी धोखाधड़ी मामले में धन शोधन की अपनी जांच के सिलसिले में फरार हीरा कारोबारी नीरव मोदी की दुबई में 56 करोड़ रुपये से अधिक की 11 संपत्ति कुर्क की हैं।
विज्ञापन


केंद्रीय जांच एजेंसी ने कहा कि संपत्तियां ‘‘मोदी और उसके समूह की कंपनी मेसर्स फायरस्टार डायमंड एफजेडई की थीं और उनकी बाजार कीमत 77.9 लाख डॉलर यानी 56.8 करोड़ रुपये है।’’ 

प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन निरोधक अधिनियम (पीएमएलए) के तहत इन संपत्तियों को कुर्क करने का अस्थायी आदेश जारी किया है। पिछले महीने एजेंसी ने मोदी और उसके परिवार के सदस्यों की 637 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की थी। इसमें न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क स्थित उनके दो अपार्टमेंट भी शामिल थे।
विज्ञापन


एजेंसी सूत्रों ने बताया कि दुबई के अपने समकक्षों के साथ तालमेल करके इन संपत्तियों की कुर्की की कानूनी औपचारिकता पूरी करने के लिये ईडी को शीघ्र मुंबई की एक अदालत द्वारा जारी कई अनुरोध पत्र मिलेंगे। उन्होंने बताया कि अनुरोध पत्र जारी होने के बाद भारत किसी आरोपी की विदेशी संपत्ति को कुर्क कर सकता है।

मोदी इस साल की शुरूआत में देश का अब तक तक का सबसे बड़ा बैंक धोखाधड़ी मामला सामने आने के बाद से फरार है और इंटरपोल ने उसकी गिरफ्तारी के लिये हाल में वारंट जारी किया था। वहीं, भारत ब्रिटेन से उसके प्रत्यर्पण का प्रयास कर रहा है, जहां आखिरी बार उसे देखा गया था।

एजेंसी ने अब तक देश में मोदी और उसके परिवार की 700 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की है। उसने भगोड़ा हीरा कारोबारी के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है जिसमें आरोप लगाया गया है कि उसने धन का शोधन किया और बैंकों की 6400 करोड़ रुपये से अधिक की रकम डमी विदेशी कंपनियों को भेजी। ये कंपनियां उसके और उसके परिवार के सदस्यों के नियंत्रण में थीं।

मोदी, उसके मामा मेहुल चोकसी और अन्य के खिलाफ पीएनबी की शिकायत के बाद विभिन्न आपराधिक कानूनों के तहत जांच की जा रही है। पीएनबी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उन्होंने कुछ कर्मचारियों की कथित मिलीभगत से बैंक को 13000 करोड़ रुपये से अधिक का चूना लगाया।

वहीं ईडी ने कोलकता में मेहुल चोकसी की कंपनी के बड़े अधिकारी को भी गिरफ्तार किया है। ईडी ने कहा कि भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी की एक फर्जी कंपनी के निदेशक को कोलकता से गिरफ्तार किया गया है। दीपक कृष्णा राव कुलकर्णी कोलकाता हवाईअड्डे से गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ सोमवार को लुक आउट नोटिस जारी हुआ था, जिसके बाद यह गिरफ्तारी की गई है। 

इस दौरान कुलकर्णी हांगकांग से आ रहा था। जिसे बाद में ईडी कार्यालय ले जाया गया। एक अधिकारी ने कहा कि कुलकर्णी हांगकांग में गीतांजलि समूह के मालिक की फर्जी कंपनी का निदेशक है। उसके खिलाफ गैर-जमानती वॉरंट भी जारी किया गया था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें