फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra New CM: क्या महाराष्ट्र की सियासत में ठीक है? धनंजय मुंडे बोले- अगला मुख्यमंत्री राकांपा का होगा

Sun, 05 Jun 2022 05:03 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

उन्होंने कहा कि इससे पहले राकांपा प्रमुख शरद पवार ने मुझे महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष का नेता नियुक्त किया था। मैंने तत्कालीन सरकार को हिला दिया था।
विज्ञापन
शरद पवार, धनंजय मुंडे - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राकांपा नेता धनंजय मुंडे ने महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री शरद पवार के नेतृत्व वाली पार्टी से होगा। वे शनिवार को परभणी शहर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मुंडे ने कहा कि उनके प्रयासों के कारण शिवसेना के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार में सामाजिक न्याय विभाग को प्रतिष्ठा मिली है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर कल यह सवाल उठता है कि सामाजिक न्याय विभाग किसे सौंपा जाए? जो भी अगला मुख्यमंत्री होगा और मुख्यमंत्री केवल राकांपा का ही होगा। मुख्यमंत्री कहेंगे कि चलो सामाजिक न्याय विभाग अपने पास रहने देते हैं। इस विभाग ने बहुत अधिक प्रतिष्ठा अर्जित की है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार में सहयोगी है। गठबंधन ने पिछले महीने ही सत्ता में ढाई साल पूरे किए हैं। मुंडे ने कहा कि उन्होंने विगत में महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता के रूप में कुशलता से काम किया था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इससे पहले राकांपा प्रमुख शरद पवार ने मुझे महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष का नेता नियुक्त किया था। मैंने तत्कालीन सरकार को हिला दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें