फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Update: बंगलूरू में दिल दहला देने वाली घटना, बेटे ने लकवाग्रस्त मां को छत से धक्का देकर मार डाला

Thu, 16 Apr 2026 05:39 AM IST
Nitin Gautam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बंगलूरू में एक सनसनीखेज घटना में 42 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी 75 वर्षीय लकवाग्रस्त मां को चार मंजिला इमारत की छत से धक्का देकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अपनी मां को छत पर ले गया और वहां से उन्हें नीचे धक्का दे दिया, जिससे बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरुआती जांच और आरोपी के कथित इकबालिया बयान के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी एक सेल्स एग्जीक्यूटिव के रूप में काम करता था और आरआर नगर के बीईएमएल लेआउट में किराए के मकान में अपने परिवार और मां के साथ रहता था। उसकी मां पिछले चार-पांच वर्षों से लकवे से पीड़ित थीं और बिस्तर पर ही थीं।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बताया कि वह अपनी मां की हालत और उनकी देखभाल का बोझ सहन नहीं कर पा रहा था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस घटना में किसी अन्य की भूमिका तो नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें