ओडिशा: एन के ढल को मुख्यमंत्री का ACS नियुक्त किया गया
ओडिशा सरकार ने रविवार को वरिष्ठ आईएएस अधिकारी निकुंज बिहारी धल को मुख्यमंत्री का अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) नियुक्त किया गया। निकुंज बिहारी ढल मार्च 2023 से ओडिशा में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। ढल ऊर्जा, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, उत्पाद शुल्क, राजस्व और आपदा प्रबंधन, जल संसाधन, पंचायती राज और उद्योग सहित राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में काम किया था।
इससे पहले वह विशेष राहत आयुक्त, विशेष निवास आयुक्त नई दिल्ली और वाणिज्यिक कर आयुक्त जैसे महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
श्रीलंकाई राजनेता और तमिल नेता संपंथन का निधन
श्रीलंका के वरिष्ठ नेता और उदारवादी तमिल नेता आर संपंथन का कल रात अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। 91 वर्षीय संपंथन ने 2004 से तमिल नेशनल अलायंस (टीएनए) का नेतृत्व किया और सिंहली बहुल देश में मुख्य विपक्षी नेता बनने वाले दूसरे तमिल बने।
तमिल नेशनल अलायंस ने बताया कि वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। इसलिए मौजूदा संसदीय सत्र में अनुपस्थित थे। वह एक उदारवादी नेता थे, जो राजनीतिक स्वायत्तता की तमिल मांग का बातचीत के माध्यम से राजनीतिक समाधान प्राप्त करने के लिए राजनीतिक आंदोलन का नेतृत्व कर रहे थे।
तमिलों ने 1948 में ब्रिटेन से स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद से स्वायत्तता की अपनी मांग को आगे बढ़ाया, जो 70 के दशक के मध्य से एक खूनी सशस्त्र संघर्ष में बदल गया।
संपंथन ने 2015 में विपक्ष के नेता के रूप में पदभार संभाला और 2019 तक एक नए संविधान का मसौदा तैयार करने की प्रक्रिया में सक्रिय रूप से शामिल रहे। एक शानदार वकील संपंथन ने 1977 में पहली बार त्रिंकोमाली के पूर्वी बंदरगाह जिले से संसद में प्रवेश किया।
असम में पुलिस की गोलीबारी में लूटपाट का आरोपी घायल
असम के कोकराझार जिले में रविवार रात कथित तौर पर हिरासत से भागने की कोशिश के दौरान पुलिस की गोलीबारी में लूटपाट का आरोपी घायल हो गया। यह घटना जिले के सलाकाटी में एक चाय बागान के पास हुई, जब पुलिस गिरफ्तार आरोपी को इलाके में तलाशी अभियान के लिए ले गई थी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी को 21 जून को कोकराझार शहर में एक्सिस बैंक के सामने एक व्यक्ति से 34 लाख रुपये लूटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
अधिकारी ने सोमवार को बताया कि तलाशी अभियान के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर भागने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस ने उसे रोकने के लिए उसके पैर पर गोली चलाई। आरोपी को इलाज के लिए आर एन बी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने लूट के मामले में रविवार को लोअर असम के विभिन्न हिस्सों से चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया था और उनके कब्जे से 21.5 लाख रुपये बरामद किए थे। घायल की पहचान मानिकपुर के आमिर हुसैन के रूप में हुई है, जबकि अन्य आरोपियों की पहचान चिरांग के उलुबारी के नुरुल अमीन मंडल, कोकराझार के नयाचारा पार्ट-1 के टुटन बर्मन और संतिनगर के प्रोसेनजीत आइच के रूप में हुई है।
मुंबई में 11.23 करोड़ रुपये का सोना जब्त
मुंबई के सीमा शुल्क विभाग ने सोमवार को जानकारी दी कि उसने 25 से 30 जून के बीच 24 अलग-अलग मामलों में 18.11 किलोग्राम सोना बरामद किया। जिसकी कीमत करीब 11.23 करोड़ रुपये है। उन्होंने बताया कि यह सोना हलवा बॉक्स (मिठाई), अंडरगारमेंट्स और शरीर में छिपा हुआ पाया गया।
ओडिशा: इस्पात संयंत्र में गैस रिसाव से आठ लोग बीमार
ओडिशा के राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) में सोमवार को गैस रिसाव के बाद आठ लोग बीमार हो गए। यह घटना इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस 5 में हुई। आरएसपी के प्रभारी निदेशक अतनु भौमिक ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि बीमार हुए आठ लोगों को तत्काल इस्पात जनरल अस्पताल (आईजीएच) भेजा गया। भौमिक ने कहा, मैं उन सभी से मिला और वे ठीक हैं।
नवी मुंबई: 41 अवैध बार और रेस्तरां ध्वस्त किए गए
नवी मुंबई नगर निगम (एमसीएमसी) ने सोमवार को 41 अवैध बार और रेस्तरां ध्वस्त कर दिए। एनएमएमसी के जनसंपर्क अधिकारी महेंद्र कोंडे ने कहा कि सैकड़ों कर्मियों ने विध्वंस अभियान में भाग लिया, जिसकी निगरानी नगर निकाय प्रमुख कैलाश शिंदे ने की। उन्होंने कहा, 'सबसे ज्यादा अवैध निर्माण बेलापुर में ध्वस्त किया गया। येऊर हिल्स में सात बार ध्वस्त हुए।