फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Updates: बम को लेकर यात्री की टिप्पणी से कोलकाता हवाई अड्डे पर दहशत; छात्रावास में व्यक्ति पीट-पीटकर हत्या

Sat, 29 Jun 2024 04:02 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

कोलकाता हवाई अड्डे पर शुक्रवार को एक यात्री द्वारा की गई बम को लेकर टिप्पणी से दहशत फैल गई। इसका असर पुणे जाने वाले विमान के संचालन पर भी दिखाई दिया। हवाई अड्डे के अधिकारी ने बताया कि चेक इन के दौरान यात्री द्वारा की गई बम को लेकर टिप्पणी के कारण हुई अव्यवस्थाओं के चलते पुणे जाने वाली उड़ान में कुछ घंटों की देरी हो गई।  

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि यह घटना दोपहर करीब 12 बजे उस दौरान हुई जब एक निजी एयरलाइन की कोलकाता से पुणे होते हुए भुवनेश्वर जाने वाली उड़ान के लिए 'चेक-इन' प्रक्रिया चल रही थी। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के प्रवक्ता ने बताया कि चेक-इन प्रक्रिया के दौरान सुरक्षाकर्मी एक यात्री के बैग की जांच कर रहा था, तो इस बात से नाखुश हुए यात्री ने एतराज जताते हुए कहा था, ''क्या इसमें कोई बम है?'' इससे वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने सभी यात्रियों के सामान की गहन तलाशी ली और विमान को भी खाली करा दिया क्योंकि कुछ यात्री पहले ही विमान में चढ़ चुके थे। उन्होंने बताया कि विमान ने अंततः शाम 5.30 बजे अपने गंतव्य के लिए उड़ान भरी।
 

कोलकाता के छात्रावास में एक व्यक्ति की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या, 14 गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल के कोलकाता जिले के बउबाजार इलाके में स्थित एक सरकारी छात्रावास में एक व्यक्ति की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को यह घटना हुई। उन्होंने कहा कि मृतक को लेकर संदेह था कि उसने मोबाइल चुराया है।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित की पहचान इरशाद आलम (37) के रूप में हुई है। वह बेलगछिया का रहने वाला था और चांदनी चौक इलाके में एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर मैकेनिक का काम करता था। उन्होनें कहा कि इरशाद इससे पहले उदयन छात्रावास में एक टेलीविजन की मरम्मत करने के लिए गया था और वहां पिछले कुछ दिनों में मोबाइल गायब होने के चलते उसे आज सुबह फिर से छात्रावास बुलाया गया था।

मृतक के परिजनों ने बताया कि इरशाद पर मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाया गया और इसके कारण कथित तौर पर उसे बांधकर पीटा गया। इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस छात्रावास पहुंची और उसे गंभीर हालत में वहां से बाहर निकाला, जिसके बाद उसे कोलकाता के मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोपहर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।पुलिस ने बताया कि उन्होंने इस घटना के संबंध में 14 लोगों को गिरफ्तार किया है और मुचिपारा पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
 
विज्ञापन

कोझिकोड में 12 वर्षीय लड़का मस्तिष्क खाने वाले अमीबा से संक्रमित, केरल में तीसरा मामला
केरल के कोझिकोड जिले में12 वर्षीय एक लड़का दूषित जल में पाए जाने वाले अमीबा से होने वाले दुर्लभ मस्तिष्क संक्रमण से पीड़ित है। एक निजी अस्पताल से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी।

केरल में मई के बाद से घातक संक्रमण का यह तीसरा मामला है। कोझिकोड के 12 वर्षीय लड़के को सोमवार को यहां बेबी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसका इलाज कर रहे चिकित्सकों में से एक ने कहा कि संक्रमण की पहचान कर ली गई थी और उसी दिन इलाज शुरू हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें