फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

News Updates: मणिपुर में सुरक्षा बलों ने जब्त किए छह रॉकेट, 4.8 हेक्टेयर में अवैध पोस्त की खेती नष्ट

Wed, 29 Jan 2025 10:27 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में  सुरक्षा बलों ने छह रॉकेट जब्त किए। पुलिस ने बताया कि हेंगलेप पुलिस थाना क्षेत्र में लोइलमकोट और नालोन क्षेत्र से सुरक्षा बलों ने मंगलवार को छह रॉकेट, एक लांचर, एक देशी मोर्टार, एक-एक 7.62 एमएम स्नाइपर राउंड और स्नाइपर मैगजीन तथा अन्य सामान जब्त किया। वहीं प्रतिबंधित केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के दो कार्यकर्ताओं को मंगलवार को इंफाल पूर्वी जिले के मोरोक इनखोल गांव से गिरफ्तार किया गया। वे इंफाल के विभिन्न इलाकों में आम जनता, सरकारी अधिकारियों और दुकानों से जबरन वसूली में शामिल थे। उन्होंने बताया कि दोनों के पास से एक 9 एमएम पिस्टल, मैगजीन और सात 9 एमएम की जिंदा गोलियां जब्त की गई हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने नष्ट की अवैध पोस्त की खेती
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने बुधवार को कहा कि सेनापति जिले में 4.8 हेक्टेयर अवैध पोस्ते की खेती को नष्ट कर दिया गया। एक्स पर एक पोस्ट में सीएम सिंह ने लिखा कि ड्रग्स के खिलाफ हमारे युद्ध में एक महत्वपूर्ण सफलता में सेनापति पुलिस, वन विभाग और जिला प्रशासन ने सेनापति के कांगजांग हिल्स में 4.8 हेक्टेयर अवैध पोस्त की खेती को नष्ट कर दिया है। उन्होंने अभियान के लिए टीमों की सराहना भी की। सीएम ने कहा कि मैं टीम के समर्पण और प्रयासों की सराहना करता हूं। नशीली दवाओं के खिलाफ लड़ाई सिर्फ एक कानून प्रवर्तन प्रयास नहीं है, बल्कि एक सामूहिक जिम्मेदारी है। मैं सभी नागरिकों से नशा मुक्त, स्वस्थ और अधिक समृद्ध मणिपुर के निर्माण में हमारे साथ खड़े होने का आग्रह करता हूं।

शुक्रवार से संसद का बजट सत्र, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों को करेंगी संबोधित
संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू हो रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार सुबह 11 बजे लोकसभा में संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेंगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शनिवार को लोकसभा में आम बजट पेश करेंगी। बजट सत्र का पहला चरण 31 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा। दूसरा चरण 10 मार्च से चार अप्रैल तक चलेगा। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया, 30 जनवरी को सर्वदलीय बैठक होगी। 

विज्ञापन

भारत में 55.1% ट्रक ड्राइवरों की दृष्टि खराब
भारत में लगभग 55.1 प्रतिशत ट्रक ड्राइवरों की दृष्टि खराब है, जबकि 53.3 प्रतिशत को दूर दृष्टि सुधार और 46.7 प्रतिशत को निकट दृष्टि उपचार की जरूरत है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली की ताजा रिपोर्ट में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 53.3 प्रतिशत ट्रक ड्राइवरों की दृष्टि खराब है, जो सड़क सुरक्षा के लिए एक गंभीर चुनौती बन गई है। इसके अलावा ड्राइवरों में मोटापा, उच्च रक्तचाप और बढ़ा हुआ ब्लड शुगर लेवल जैसी स्वास्थ्य समस्याएं भी पाई गई हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें