फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Updates: गुजरात में भारी बारिश से इमारत ढही, दो की मौत; महाराष्ट्र में धामनी बांध का जलस्तर बढ़ने से अलर्ट

Wed, 24 Jul 2024 03:25 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

गुजरात के द्वारका स्थित खंभालिया तालुका में भारी बारिश के चलते मंगलवार शाम एक तीन मंजिला इमारत ढह गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति के मलबे में दबे होने की आशंका है। सूचना के बाद राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। एनडीआरएफ ने मलबे के अंदर दबे दो लोगों के शव को निकाल लिया है।

विज्ञापन

पालघर में धामनी बांध का जलस्तर बढ़ा, सूर्या नदी किनारे के गावों में अलर्ट जारी
महाराष्ट्र के पालघर जिले में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिसके चलते धामनी बांध का जलस्तर बढ़ गया है। बांध से सूर्या नदी में 93.09 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जाएगा, जिसके चलते नदी किनारे के गांवों को अलर्ट पर रखा गया है। एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को बांध के तीन दरवाजे खोले जाने हैं। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे पानी छोड़ने का ध्यान रखा जा रहा है ताकि जलस्तर ज्यादा न बढ़े, लेकिन विक्रमगढ़, दहानू और पालघर के तहसीलदारों और खंड विकास अधिकारियों को नदी के किनारे रहने वाले ग्रामीणों को सतर्क करने के लिए कहा गया है।

महाराष्ट्र: जाली दस्तावेजों से पाकिस्तान की यात्रा करने के आरोप में महिला पर केस दर्ज
महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस ने जाली दस्तावेजों और फर्जी नाम का उपयोग करके पाकिस्तान की यात्रा करने के आरोप में 23 वर्षीय एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है, जिसने उसे जाली दस्तावेजों का उपयोग करके पासपोर्ट और वीजा प्राप्त करने में मदद की थी।
विज्ञापन

सीडीएस जनरल चौहान से मिले इस्राइली रक्षा मंत्रालय के महानिदेशक
इस्राइली रक्षा मंत्रालय के महानिदेशक मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) इयाल जमीर ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने क्षेत्रीय शांति और स्थिरता की दिशा में काम करने सहित दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर चर्चा की। मुख्यालय इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ ने मंगलवार को एक्स पर एक पोस्ट में दोनों की मुलाकात के बारे में जानकारी दी। साथ ही कहा कि दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग समझौता बैठक पर आधारित है। इस दौरान मुख्यालय आईडीएस ने बैठक की तस्वीरें भी साझा कीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें