फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

News Updates: मणिपुर में हथियार और गोला-बारूद बरामद; कांग्रेस के सचिव और केरल प्रभारी सड़क हादसे में घायल

Mon, 20 Jan 2025 10:07 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मणिपुर के कांगपोकपी जिले में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि न्यू कीथेलमानबी पुलिस थाना क्षेत्र के लुनखोंगजांग रिज से एक 7.62 एमएम स्नाइपर राइफल, पांच 9 एमएम पिस्तौल और मैगजीन, दो एसबीबीएल बंदूकें, दो 36 हैंड ग्रेनेड, कई राउंड गोला-बारूद, दो स्टन शेल और एक आंसू गैस शेल बरामद किए गए।

विज्ञापन


कांग्रेस के सचिव हादसे में जख्मी
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और केरल प्रभारी पीवी मोहनन सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में घायल हो गए। हादसे में उनका ड्राइवर भी जख्मी हो गया। पुलिस ने बताया कि कांग्रेस के सचिव मोहनन गोवा के लिए फ्लाइट पकड़ने एयरपोर्ट जा रहे थे। इस दौरान देर रात करीब 2.30 बजे पाला-रामापुरम रोड पर कोच्चि हवाई अड्डे के रास्ते में दूसरे वाहन से आमने-सामने की टक्कर से बचने के लिए उनकी कार मुड़ गई और सड़क से नीचे उतर गई । मोहनन और ड्राइवर दोनों को तुरंत पाला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

झारखंड में ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में 3 की मौत
झारखंड के सिमडेगा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक तेज रफ्तार ट्रंप और मोटरसाइकल के टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना केरसई थाना क्षेत्र के करंगागुड़ी इलाके में हुई।

जानकारी के अनुसार सभी चार लोग मोटरसाइकिल पर सवार थे। हादसे में मारे गए तीन लोगों की पहचान अभिषेक तिग्गा, आशीष लाकड़ा और विक्रम बिलुंग के रूप में हुई, जिनकी उम्र 20-25 साल के बीच थी। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

हैदराबाद में गांजा तस्करी का आरोपी गिरफ्तार
हैदराबाद के चादरघाट पुलिस स्टेशन क्षेत्र में शनिवार को पुलिस ने एक व्यक्ति को तस्करी किए जा रहे सूखे गांजे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान राजू जाट उर्फ राजू के रूप में हुई, जो रामागुंडम का निवासी और आइसक्रीम विक्रेता है। उसके पास से 62 किलोग्राम सूखा गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत 15,50,000 रुपये है, साथ ही एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।

बता दें कि राजू पिछले पांच वर्षों से गांजा तस्करी में शामिल था और उसने ओडिशा के सुभाष से गांजा खरीदा था, जिसे वह महाराष्ट्र के चंद्रपुर के अपने ग्राहक पुरुषोत्तम को सप्लाई करता था। वहीं 11 जनवरी, 2025 को पुरुषोत्तम ने 62 किलोग्राम गांजे का ऑर्डर दिया, और सुभाष से गांजा खरीदने के बाद राजू हैदराबाद आया था। पुलिस ने उसे चादरघाट क्षेत्र में जब्त किया, जब वह गांजा लेकर ट्रेन से चंद्रपुर जाने की तैयारी कर रहा था।

पुलिस ने दी जानकारी
वहीं मामले में पुलिस के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार राजू पहले भी गांजा तस्करी के मामलों में शामिल रहा है और जेल भी जा चुका है। इसके अलावा, ओडिशा के सुभाष और महाराष्ट्र के चंद्रपुर के पुरुषोत्तम जैसे अन्य आरोपी अभी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी की कोशिशें जारी हैं।

तेलंगाना के छात्र की अमेरिका में गोली मारकर हत्या
तेलंगाना के एक 26 वर्षीय छात्र की अमेरिका में अज्ञात व्यक्तियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। 2022 में अमेरिका गए के रवि तेजा आठ महीने पहले अपना एमएस कोर्स पूरा करने के बाद नौकरी की तलाश कर रहा था।  मृतक के पिता ने कहा, मुझे पता चला है कि मेरे बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मेरी सरकार से अपील है कि पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द वापस भेजा जाए। मैं और कुछ नहीं बोल पा रहा हूं। परिवार के सदस्यों ने बताया कि नवंबर 2024 में तेलंगाना के खम्मम जिले के एक 22 वर्षीय युवक की अमेरिका में एक गैस स्टेशन पर बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी, जहां वह काम करता था।

बदलापुर यौन उत्पीड़न मामला: मजिस्ट्रेट जांच में मुठभेड़ में पुलिस के आत्मरक्षा में आरोपी को मार गिराने के दावे पर ‘संदेह’ जताए गए।

गुजरात में एचएमपीवी के सभी छह मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली
गुजरात में फिलहाल ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) का कोई उपचाराधीन मरीज नहीं है क्योंकि इससे संक्रमित पाए गए सभी छह लोगों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। अधिकारी के मुताबिक राज्य में एचएमपीवी का पहला मामला छह जनवरी को सामने आया था और पड़ोसी राज्य राजस्थान से आए दो महीने के एक बच्चे को एचएमपीवी से संक्रमित पाया गया था। अधिकारी ने बताया कि संक्रमण से ठीक होने के बाद बच्चे को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

अर्थव्यवस्था की तेज रफ्तार से बीमा प्रीमियम संग्रह भी बढ़ेगा: मूडीज
मूडीज रेटिंग्स ने सोमवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था सात प्रतिशत की दर से बढ़ेगी और इस मजबूत वृद्धि से बीमा प्रीमियम में भी बढ़ोतरी होगी। मूडीज का अनुमान है कि भारतीय बीमा कंपनियों को लगातार प्रीमियम वृद्धि से लाभ मिलेगा, जिसे भारत के मजबूत आर्थिक विस्तार और स्वास्थ्य बीमा की बढ़ती मांग से मदद मिलेगी। मूडीज ने कहा, "हमें उम्मीद है कि चालू वित्त वर्ष में भारत की अर्थव्यवस्था सात प्रतिशत की दर से बढ़ेगी, जो पिछले वर्ष की 8.2 प्रतिशत की वृद्धि दर से कम है। क्रय शक्ति समता पर भारत की प्रति व्यक्ति जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद ) भी बढ़ रही है।

मोरबी में एलपीजी सिलेंडर में रिसाव के कारण दम घुटने से दो लोगों की मौत
गुजरात के मोरबी जिले के मालिया कस्बे में एलपीजी सिलेंडर लीक होने के कारण दो लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। माली मिलाना थाने के निरीक्षक रतनसिंह गोहिल ने बताया कि झारखंड के रहने वाले कुलदीप चूरामन (21) और गोपाल गिरधारी (20) के शव रविवार सुबह मोटा दहिसरा गांव में एक श्रमिक कॉलोनी में उनके किराए के कमरे से बरामद किए गए।उन्होंने बताया कि पड़ोसियों ने दोनों को बिस्तर पर पड़ा देखा और उन्हें पास के अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
 
विज्ञापन

पूर्व आईएएस अधिकारी प्रदीप शर्मा को पांच साल की जेल
गुजरात की अदालत ने 2004 के भ्रष्टाचार से जुड़े एक मामले में पूर्व आईएएस अधिकारी प्रदीप शर्मा को पांच साल जेल की सजा सुनाई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें