फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर के घर डकैती के आरोपी दो बांग्लादेशी गिरफ्तार; बंगलूरू में 12 सरकारी कर्मियों के घर लोकायुक्त के छापे

Wed, 15 Oct 2025 06:47 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गोवा पुलिस ने मंगलवार को उत्तरी गोवा में एक डॉक्टर के घर में हुई डकैती में बंगलूरू से दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया। अपराध में छह लोग शामिल थे। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन


घटना 8 अक्तूबर को पणजी से 10 किलोमीटर दूर मापुसा कस्बे में हुई थी। डकैतों का गिरोह डॉ. महेंद्र कामत धाकनकर के घर में घुसकर उनकी पत्नी, एक रिश्तेदार और उनकी बुजुर्ग मां को बंधक बनाकर नकदी, सोना और गाड़ी लूटकर फरार हो गया था। पुलिस अधीक्षक (उत्तर) राहुल गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार राजू बाबू (27) और सफिकुल रोहुल आमिर (37) को गोवा लाया गया है।

बंगलूरू : 12 सरकारी अधिकारियों के यहां लोकायुक्त के छापे 
 कर्नाटक लोकायुक्त की टीम ने मंगलवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में 12 सरकारी अधिकारियों के ठिकानों पर छापे मारे। इनमें बंगलूरू मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीएमआरसीएल) के भूमि अधिग्रहण विभाग के सर्वेयर एन के गंगामारी गौड़ा समेत कई अधिकारी शामिल थे। लोकायुक्त सूत्रों के अनुसार, सुबह शुरू हुई छापे की कार्रवाई में कुल 38.10 करोड़ रुपये की संपत्तियां बरामद हुईं। लोकायुक्त सूत्रों के अनुसार, जिन लोगों के यहां छापे मारे गए कर्नाटक माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की निदेशक वी सुमंगला के पास 7.33 करोड़ रुपये की संपत्ति पाई गई, जिसमें चार भूखंड, पांच घर, 19 एकड़ कृषि भूमि, आभूषण और वाहन और स्वर्ण बांड शामिल हैं। एन के गंगामारी गौड़ा के पास 4.67 करोड़ रुपये की संपत्ति, कलबुर्गी में कृषि विभागमें सहायक निदेशक धूलप्पा के पास 3.4 करोड़ रुपये की संपत्ति पाई गई।
 

रोहित गोदारा-गोल्डी बराड़ गिरोहसे जुड़ा गैंगस्टर अमित शर्मा अमेरिका में गिरफ्तार
रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ सिंडिकेट से जुड़े फरार गैंगस्टर अमित शर्मा उर्फ जैक पंडित को अमेरिका में गिरफ्तार किया गया है। इस गिरफ्तारी में राजस्थान पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने अहम रोल निभाया है। एजीटीएफ (क्राइम) के एडीजी दिनेश एम एन ने मंगलवार को बताया कि आरोपी को सीबीआई की इंटरपोल शाखा के समन्वय से गिरफ्तार किया गया। एजेंसी ने शर्मा के खिलाफ जारी रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर अमेरिकी अधिकारियों को सतर्क किया था, जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के रहने वाला शर्मा लंबे समय से विदेश में रहकर गिरोह के वसूली और हवाला नेटवर्क का संचालन कर रहा था। वह गिरोह के सदस्यों को आर्थिक सहायता, फर्जी दस्तावेज और शरण उपलब्ध कराता था।

भारत से फरार होने के बाद शर्मा दुबई, स्पेन और फिर अमेरिका पहुंचा, जहां से वह गिरोह की गतिविधियों को संचालित कर रहा था। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि वह पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा था, लेकिन बाद में रोहित गोदारा-गोल्डी बराड़ गुट में शामिल हो गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी का गिरोह के लिए हथियारों की खरीद, ड्रग तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग में अहम रोल था। शर्मा के सुल्तान, डॉक्टर, पंडितजी और अर्पित जैसे कई उपनाम हैं। सीबीआई की इंटरपोल शाखा अब अमित शर्मा के भारत प्रत्यर्पण की प्रक्रिया में जुटी है।
विज्ञापन

कोलकाता जा रहे इंडिगो विमान से पक्षी टकराया, आपात लैंडिंग
 इंडिगो के कोलकाता जाने वाले एक विमान को उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही अगरतला में आपातकालीन स्थिति में उतारना पड़ा। सभी यात्री सुरक्षित हैं, उन्हें अन्य उड़ानों में बैठाया गया।
दरअसल, मंगलवार को विमान से पक्षी टकराने के संदेह पर पायलट ने उड़ान की आपात लैंडिंग कराई। हवाई अड्डा के निदेशक केसी मीणा ने बताया कि विमान को बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। मीणा ने कहा, इंडिगो का विमान दोपहर 12.40 बजे एमबीबीए हवाई अड्डे से कोलकाता के लिए उड़ा और 20 मिनट बाद पायलट को हवा में किसी पक्षी के टकराने का संदेह होने पर विमान की आपात लैंडिंग करानी पड़ी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें