फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Updates: विशाखापत्तनम जासूसी मामले में दो और दोषियों को सजा; ओडिशा विधायकों की सैलरी में 3 गुना बढ़ोतरी

Mon, 15 Dec 2025 11:16 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की विशेष अदालत ने सोमवार को विशाखापत्तनम नौसेना जासूसी मामले में दो और दोषियों को सजा सुनाई। इस मामले में अब तक 10 लोगों को दोषी ठहराया जा चुका है। जिन दो आरोपियों को अब सजा मिली है, वे महाराष्ट्र के सोमनाथ संजय इकाडे और उत्तर प्रदेश के सोनू कुमार हैं। दोनों को 5 साल, 11 महीने और 15 दिनों की साधारण कैद और पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

विज्ञापन


यह मामला पाकिस्तान से जुड़े विदेशी जासूसों/ एजेंटों की ओर से भारतीय नौसेना प्रतिष्ठानों पर जासूसी करने से संबंधित है। एनआईए इस साजिश का पूरी तरह से खुलासा करने के लिए जांच जारी रखे हुए है, जिसका उद्देश्य देश की सुरक्षा और एकता को बाधित करना था। शेष पांच आरोपियों पर मुकदमा चल रहा है।


ओडिशा विधायकों की सैलरी में 3 गुना बढ़ोतरी: सबकी नजरें राज्यपाल की मंजूरी पर
ओडिशा के विधायकों की सैलरी और भत्तों में तीन गुना बढ़ोतरी से राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है, और विपक्ष के नेता नवीन पटनायक ने घोषणा की है कि वह बढ़ी हुई सुविधाओं को नहीं लेंगे, अब सबकी नजरें राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति पर हैं, जिनकी मंजूरी विधानसभा द्वारा पास किए गए बिलों के लिए जरूरी है।
विज्ञापन


9 दिसंबर को शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन विधानसभा ने सर्वसम्मति से चार बिल पास किए, हालांकि एकमात्र CPI(M) सदस्य सदन से अनुपस्थित रहे। वामपंथी पार्टी ने विधायकों की सैलरी और भत्तों में बढ़ोतरी का विरोध किया है।

CPI(M) की ओडिशा इकाई ने राज्यपाल को एक ज्ञापन में कहा: "ओडिशा जैसे गरीब राज्य में विधायकों, मंत्रियों, मुख्यमंत्री, स्पीकर और डिप्टी स्पीकर की सैलरी, भत्ते और पेंशन में यह बढ़ोतरी दुर्भाग्यपूर्ण है, जहां न्यूनतम दैनिक मजदूरी सिर्फ 462 रुपये है।"

इसमें कहा गया, "हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आप इन चार बिलों पर अपनी मंजूरी रोक दें ताकि ओडिशा के लोगों को इस बिल पर बहस करने का मौका मिले, जिसे विधानसभा में बिना किसी बहस के लगभग जल्दबाजी में पास कर दिया गया है।" नए प्रावधानों के तहत, एक विधायक का कुल मासिक पैकेज पहले के 1.11 लाख रुपये से बढ़ाकर 3.45 लाख रुपये कर दिया गया है। 

असम में सीएए के तहत दो और लोगों को मिली भारत की नागरिकता
असम में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के तहत एक महिला समेत दो लोगों को भारत की नागरिकता दी गई है। इसी के साथ, प्रदेश में सीएए के तहत नागरिकता पाने वालों की संख्या चार हो गई है। वरिष्ठ अधिवक्ता धर्मेंद्र देब ने बताया कि 40 वर्षीय महिला 2007 में बांग्लादेश से भारत आई थी और श्रीभूमि में रह रही थी, जबकि 61 वर्षीय पुरुष 1975 में देश में आया था और कछार में रह रहा था। दोनों को भारत की नागरिकता दी गई।

केरल में स्थानीय निकाय चुनाव परिणामों के बाद कई जगह भड़की हिंसा
स्थानीय निकाय चुनावों के परिणामों की घोषणा बाद केरल के कई हिस्सों में शनिवार रात हिंसा भड़क गई। पुलिस ने बताया कि हिंसा का सबसे ज्यादा प्रभाग उत्तरी जिलों में देखा गया। कोझिकोड के एरामाला में कांग्रेस के इंदिरा गांधी भवन पर सीपीआई (एम) के कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। इस हमले में लगभग पांच लाख रुपये के नुकसान की आशंका है। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मूर्ति भी क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस ने बताया कि माराड में भी यूडीएफ के विजय जुलूस पर पथराव हुआ, जिसमें कई लोग घायल हो गए। वायनाड के सुल्तान बथेरी में 40 सीपीआई (एम) कार्यकर्ताओं ने यूडीएफ कार्यकर्ता की कार पर हमला किया। कन्नूर के पानूर में भी सीपीआई (एम) कार्यकर्ताओं ने कई मुस्लिम लीग कार्यकर्ताओं के घरों और वाहनों को नुकसान पहुंचाया। कन्नूर के उलिककल व कासरगोड के बेड़ाकोम में भी विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़पें हुईं। वहीं, तिरुवनंतपुरम के नेय्याट्टिनकारा में सीपीआई (एम) और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद हालात पर काबू कर लिया गया। एक अधिकारी ने बताया कि कुछ पुलिसकर्मियों को भी मामूली चोटें आई हैं।

आंतों के इम्यून सेल से हड्डियों की कमजोरी हो सकती है दूर
एम्स ने मेनोपॉज के बाद महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस (फ्रैक्चर का खतरा/हड्डियां कमजोर) की रोकथाम और प्रबंधन के लिए प्रोबायोटिक्स जैसे सुरक्षित इम्यून मॉड्यूलेटर (प्रतिरक्षा प्रणाली नियंत्रक) की खोज की है। इसको लेकर एम्स में मानवीय क्लीनिकल ट्रायल शुरू हो गया है। इम्यून सेल की खोज को लेकर जर्नल ऑफ सेल्युलर फिजियोलॉजी में रिपोर्ट प्रकाशित हुई है। एम्स बायोटेक्नोलॉजी विभाग में एडिशनल प्रोफेसर डॉ. रूपेश श्रीवास्तव ने बताया कि आंतों के इम्यून सेल और मेनोपॉज के बाद हड्डियों के कमजोर होने के बीच एक गहरा संबंध देखने को मिला है। मेनोपॉज के बाद महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस की संभावना अधिक होती है। एस्ट्रोजन हार्मोन का स्तर तेजी से गिरता है। जिसके चलते महिलाओं में यह समस्या ज्यादा है। अध्ययन के अनुसार आंतों में मिलने वाले टी सेल से हड्डियों को टूटने से बचाया जा सकता है। महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन का स्तर घटता है तो इन इम्यून सेल का संतुलन बिगड़ जाता है। जिस कारण शरीर में सूजन बढ़ने और हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। एस्ट्रोजन की कमी की स्थिति में ट्रैग्स (टी सेल) का उपसमूह जो सामान्यत: सुरक्षा प्रदान करता है वह अपना स्वरूप बदलकर टीएच 17 सेल में परिवर्तित हो सकता है। यह टीएच 17 सेल हड्डियों के नुकसान को बढ़ावा देती है।

दिल्ली और उत्तर भारत के एयरपोर्ट पर घने धुंध के कारण उड़ानों में रुकावट
इंडिगो एयरलाइन ने बताया कि घने कोहरे और कम दृश्यता (मिनिमम से कम) के कारण दिल्ली और उत्तर भारत के कई एयरपोर्ट पर उड़ानों के संचालन पर असर पड़ा है। एयरलाइन ने कहा कि यह स्थिति हमारे नियंत्रण से बाहर है, लेकिन उनकी टीम हवाई अड्डे के साथ लगातार संपर्क में रहकर सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार स्थिति पर नजर रख रही है।

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया को मिली महिला अध्यक्ष
वरिष्ठ पत्रकार संगीता बरुआ पिशरोटी को 2025-26 कार्यकाल के लिए प्रेस क्लब ऑफ इंडिया (पीसीआई) का अध्यक्ष चुना गया है। यह भारतीय पत्रकारिता के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है, क्योंकि क्लब के 67 वर्षों के इतिहास में पहली बार किसी महिला ने इस सर्वोच्च पद पर जिम्मेदारी संभाली है। इसके साथ ही वह पूर्वोत्तर भारत से अध्यक्ष बनने वाली पहली पत्रकार भी हैं। बरुआ के पैनल ने ही सभी 21 सीटें जीत ली। चुनाव में संगीता बरुआ ने निर्णायक जीत दर्ज करते हुए 1,019 वोट हासिल किए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी अतुल मिश्रा को बड़े अंतर से हराया, जिन्हें 129 वोट मिले, जबकि अरुण शर्मा को इससे भी कम वोट प्राप्त हुए। जीत के बाद पिशरोटी ने पत्रकार समुदाय का आभार जताते हुए कहा कि वह समावेशी और विविध आवाजों को पहचान देने वाले प्रेस क्लब के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध रहेंगी। जतिन गांधी को उपाध्यक्ष चुना गया, जबकि अफजल इमाम सचिव जनरल निर्वाचित हुए। पीआर सुनील कुमार संयुक्त सचिव और अदिति राजपूत कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुनी गईं।

बॉन्डी बीच हमले पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दी संवेदना और समर्थन
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में बॉन्डी बीच पर यहूदी समुदाय के हनुक्का उत्सव के दौरान हुए भीषण गोलीकांड ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है। ऐसे में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को अपना पूरा समर्थन देने का वादा किया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग से बात की। उन्होंने बॉन्डी बीच में हुए आतंकवादी हमले पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त की और पूर्ण समर्थन देने की बात कही।
 

कर्नाटक के जेलों में सख्ती, चलाया विशेष तलाशी अभियान

कर्नाटक के डीजीपी जेल आलोक कुमार ने कहा है कि राज्य भर में जेल स्टाफ ने पिछले 72 घंटों में चेकिंग तेज कर दी थी, जिससे प्रतिबंधित चीजें जब्त की गईं। उन्होंने यह भी कहा कि हिंसक घटनाओं में शामिल कैदियों को दूसरी जेलों में ट्रांसफर कर दिया गया है।

कुमार ने 14 दिसंबर को X पर एक पोस्ट में कहा, "पिछले 72 घंटों में हमारी टीम द्वारा किए गए अच्छे काम की सराहना करता हूं। बंगलूरू जेल में छह मोबाइल फोन, मैसूर जेल में गांजे के छह पैकेट और कारवार जेल में सात मोबाइल फोन जब्त किए गए।"

एक और घटनाक्रम में उन्होंने कहा कि अनुशासन और सुरक्षा बनाए रखने के उपायों के तहत, कारवार जेल में हिंसक घटनाओं में शामिल चार कैदियों को दूसरी जेलों में ट्रांसफर कर दिया गया। इन कार्रवाइयों को "छोटे कदम" बताते हुए DGP जेल और सुधार सेवा ने कहा, "अभी लंबा रास्ता तय करना है"।

 
विज्ञापन

मंगलूरू आरटीओ को मिली बम की धमकी
मंगलूरू के रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस (आरटीओ) में बम की धमकी वाला ईमेल मिलने के बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। अलर्ट मिलने के बाद, ऑफिस में मौजूद सभी स्टाफ और आम लोगों को तुरंत बाहर निकाला गया और सुरक्षित जगह पर ले जाया गया। जिसकी जानकारी पुलिस कमिश्नर, मंगलूरू सुधीर कुमार रेड्डी ने साझा की।

तीन राज्य और दो UT की मंगलवार को प्रकाशित होंगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट
भारत निर्वाचन आयोग के सोमवार को जानकारी दी कि पश्चिम बंगाल, राजस्थान, गोवा, पुडुचेरी और लक्षद्वीप की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट कल प्रकाशित की जाएंगी। CEO/DEO सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों के साथ ड्राफ्ट लिस्ट की हार्ड कॉपी शेयर करेंगे। लिस्ट CEO/DEO की वेबसाइट पर भी अपलोड की जाएंगी। गैर-मौजूद/शिफ्ट हुए/मृत/डुप्लीकेट वोटर्स की लिस्ट भी CEO/DEO की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें