फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Updates: केंद्र सरकार 300 महिला वैज्ञानिकों को देगी शोध अनुदान; केरल की पोन्जी स्कीम मामले में ED की छापेमारी

Fri, 14 Jun 2024 11:23 PM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क
विज्ञापन
13 अप्रैल की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन

प्रवर्तन निदेशालय ने केरल की एक कंपनी की 1500 करोड़ रुपये की पोन्जी स्कीम से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच में विभिन्न ठिकानों पर छापा मारा है। ईडी अधिकारियों ने बताया कि केरल के हाईरिच ऑनलाइन ग्रुप के प्रवर्तकों के खिलाफ महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में 11 जून को छापों की कार्रवाई शुरू की गई। ईडी ने केरल पुलिस की कई एफआईआर के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग जांच शुरू की है। ईडी के मुताबिक छापों में कंपनी, प्रवर्तकों और उनके परिवार के सदस्यों के विभिन्न बैंक खातों में जमा अपराध की लगभग 32 करोड़ रुपये की आपराधिक आय को सीज किया गया। इसके अलावा लगभग 70 लाख रुपये नकद, गहने व चार चार पहिया वाहन जब्त किए गए। छापों में तलाशी में हाईरिच ऑनलाइन समूह के प्रवर्तकों व अन्य के पास 15 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों का भी पता चला। इन संपत्तियों को अपराध की आय से अर्जित किया गया है।

विज्ञापन


300 महिला वैज्ञानिकों को मिलेगा शोध अनुदान
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को कहा कि सीएसआईआर-एस्पायर योजना के तहत 300 महिला वैज्ञानिकों को तीन साल के लिए अनुसंधान अनुदान दिया जाएगा। वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान विभाग (डीएसआईआर) की एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए सिंह ने कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी में नवाचार लोगों के जीवन को आसान बनाने के मकसद के लिए होना चाहिए। सिंह ने कहा कि सीएसआईआर-एस्पायर योजना के तहत लगभग 3,000 प्रस्ताव प्राप्त हुए, जो महिला वैज्ञानिकों को समर्थन देने के सरकार के प्रयासों का प्रमाण है। स्क्रीनिंग और स्वतंत्र समीक्षा के बाद, क्षेत्र-वार अनुसंधान समितियों ने समर्थन के लिए कुल 301 अनुसंधान प्रस्तावों की सिफारिश की है।

सरकारी शिक्षकों की भर्ती शुरू करेगी TDP सरकार
आंध्र प्रदेश में 16 हजार से ज्यादा खाली पड़े टीचरों के पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए सरकार ने आदेश जारी कर दिया है। वहीं PIB ने 12 यूट्यूब चैनलों के 134 वीडियो में फर्जी खबरों का भंडाफोड़ किया है। आंध्र प्रदेश सरकार ने गुरुवार को एक आदेश (जीओ) जारी किया है। जिसमें 2024 के अंत तक प्रक्रिया पूरी करके 16,347 सरकारी शिक्षकों की भर्ती शुरू करने की बात कही है। मुख्य सचिव नीरभ कुमार प्रसाद ने स्कूल शिक्षा आयुक्त को मेगा डीएससी (जिला चयन समिति) - 2024 आयोजित करने और 31 दिसंबर, 2024 तक शिक्षक पदों को भरने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन

गुजरात में रिश्वत लेने के मामले में EPFO के प्रवर्तन अधिकारी सहित 3 गिरफ्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गुरुवार को गुजरात के जामनगर शहर में तैनात कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के एक प्रवर्तन अधिकारी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। केंद्रीय एजेंसी ने बताया कि डेढ़ लाख रुपए रिश्वत लेने के मामले में यह गिरफ्तारी की है। केंद्रीय एजेंसी ने एक श्रमिक ठेकेदार की शिकायत पर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। 

PIB ने 12 यूट्यूब चैनलों के 134 वीडियो में फर्जी खबरों का भंडाफोड़ किया

सरकार ने गुरुवार को 12 यूट्यूब चैनलों पर 134 वीडियो में प्रसारित फर्जी खबरों के भंडाफोड़ करने का दावा किया है।  इन यूट्यूब चैनलों के सब्सक्राइबर की संख्या लाखों में है।

प्रेस सूचना ब्यूरो की तथ्य जांच इकाई ने कहा कि यूट्यूब चैनलों ने बेटी की शादी के खर्चों को पूरा करने के लिए 51,000 रुपये का भुगतान, राशन कार्ड धारकों को कुल 2.5 लाख रुपये का लाभ और कोविड टीकों के बारे में फर्जी खबरें जैसे भ्रामक दावे करने वाले वीडियो दिखाए थे।


 

त्रिची एयरपोर्ट पर 2.579 किलो 24 कैरेट सोना बरामद

त्रिची एयरपोर्ट पर एआईयू अधिकारियों ने जूसर/मिक्सर के अंदर प्लेटों में छिपाए गए 2.579 किलो 24 कैरेट सोना बरामद किया। इसकी कीमत 1.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसे चेक इन लगेज में डालकर दुबई से लाया गया था।  फिलहाल मामले की जांच जारी है। 

नवी मुंबई में हिरासत में लिए गए दो ड्रग्स तस्कर

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में इलाके में उत्पाद शुल्क विभाग ने दो ड्रग्स तस्करों को हिरासत में लिया। उनके पास से 414 किलो नशीला पदार्थ बरामद किया गया, जिसकी कीमत 1.14 करोड़ रुपये है। दोनों तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 

पिंपरी चिंचवड़ इलाके में बस में लगी आग

महाराष्ट्र में मुंबई के पिंपरी चिंचवड़ इलाके में नासिक चौराहे के पास एक बस में आग लग गई। इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। 

दो निर्वाचन क्षेत्रों से निर्वाचित सिक्किम के सीएम ने सोरेंग-चाकुंग सीट छोड़ी
सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने शुक्रवार को सोरेंग-चाकुंग विधानसभा क्षेत्र के विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपनी दूसरी सीट रेनॉक को बरकरार रखने का फैसला किया। विधानसभा स्पीकर एम एन शेरपा ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। तमांग अब विधानसभा में रेनॉक सीट का प्रतिनिधित्व करेंगे।
 

धारावी ने मिला बच्चा का शव
मुंबई के धारावी इलाके में सड़क के किनारे एक शिशु का शव मिला। पुलिस ने शिशु को अपने कब्जे में लेकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।  यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस आगे की जांच में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही है। 

आंध्र में डिप्टी सीएम पवन कल्याण संभालेंगे ग्रामीण विकास मंत्रालय
आंध्र प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को जनसेना प्रमुख पवन कल्याण को डिप्टी सीएम बनाया। अभिनेता से नेता बने पवन कल्याण को पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास, पर्यावरण, वन और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग आवंटित किए गए हैं। कार्यभार संभालने के एक दिन बाद चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली टीडीपी सरकार ने अपने 25 मंत्रियों को विभाग आवंटित कर दिए। मुख्यमंत्री ने अन्य विभागों के साथ-साथ कानून-व्यवस्था का जिम्मा भी अपने पास रखा है।  
विज्ञापन

शिखर बैंक घोटाले में अजीत पवार को मिली क्लीनचिट  को चुनौती देंगे अन्ना हजारे
सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने 25 हजार करोड़ के महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक (शिखर बैंक) घोटाला मामले में उपमुख्यमंत्री अजीत पवार को क्लीनचिट दिए जाने का विरोध किया है। इस मामले में अतिरिक्त क्लोजर रिपोर्ट को अन्ना हजारे कोर्ट में चुनौती देंगे। मामले में अन्ना हजारे और माणिकराव जाधव के वकीलों ने आपत्ति जताई है। कोर्ट ने इस आपत्ति को स्वीकार कर लिया और याचिका दायर करने का समय दे दिया है। अगली सुनवाई 29 जून को होगी।

शिखर बैंक घोटाले में मुंबई पुलिस ने अप्रैल में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करते हुए कहा था कि चीनी मिल और अन्य कंपनियों को ऋण दिए जाने के चलते बैंक को अनुचित नुकसान नहीं हुआ। मुंबई पुलिस की वित्तीय अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने क्लोजर रिपोर्ट में कहा कि अजीत के खिलाफ कोई सबूत नहीं है। अन्ना हजारे ने इस पर आपत्ति जताई है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें