फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूज राउंडअपः श्रीश्री पर पांच करोड़ का जुर्माना, पढ़ें और बड़ी खबरें

Wed, 09 Mar 2016 08:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • एनजीटी ने श्रीश्री रविंशकर पर लगाया जुर्माना
  • धर्मशाला में नहीं होगा भारत पाक का मैच
  • देश छोड़कर निकल लिए विजय माल्या
  • संसद में मोदी ने कांग्रेस को फिर दी नसीहत
विज्ञापन
श्री श्री र‌विशंकर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में होने जा रहे आर्ट ऑफ लिवींग के भव्य आयोजन को आखिरकार यमुना किनारे करने की इजाजत मिल गई है। एनजीटी ने कार्यक्रम की इजाजत देने के साथ ही 5 करोड़ रुपए का जु्र्माना लगाया है। इसके साथ ही दिल्ली प्रदूषण कमेटी पर एक लाख और डीडीए पर पांच लाख का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन


एनजीटी ने आदेश दिया है कि आयोजन के बाद आयोजकों और आर्ट ऑफ लिवींग को स्थल की सफाई भी करनी होगी। बताया जा रहा है कि आयोजन की शिकायत में देरी हुई जिसके चलते कार्यक्रम की तैयारियां चलती रही और अंतत: आर्ट ऑफ लिवींग को इसका फायदा मिला। ऐसे में अब जुर्माने के साथ इसका आयोजन किया हो रहा है।

इससे पहले आज दिन भर इस कार्यक्रम को लेकर लगातार विवाद बढ़ता गया। कार्यक्रम को लेकर जहां एनजीटी और कोर्ट सख्त थे वहीं विपक्ष भी मुद्दे को भुनाने में लगा था।कार्यक्रम में सेना के इस्तेमाल को लेकर भी घमासान हुआ। विपक्षी दलों ने रक्षा मंत्री पर सेना के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सेना ने आयोजन की तैयारियों में सहयोग किया और 2 पैंटून पुल बनाए। सेना के पास कम समय में पैंटून पुल बनाने की क्षमता है। इस आयोजन को लेकर एनजीटी में शिकायत की गई थी, जिसपर मंगलवार को सुनवाई हुई थी। आज भी एनजीटी ने आयोजकों और विभागों को जमकर फटकार लगाई। 

एनजीटी ने कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान एंजाइम के इस्तेमाल पर सवाल पूछा और कहा कि क्या कभी इतना बड़ा आयोजन देखा है। चौकाने वाली बात है कि इस कार्यक्रम से सभी विभाग पल्ला झाड़ते नजर आ रहे थे।

टी 20 वर्ल्ड कपः धर्मशाला में नहीं होगा भारत पाक मैच 

सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान टीम की लगातार आपत्ति के बाद 19 मार्च को भारत के खिलाफ खेले जाने वाले मैच की मेजबानी धर्मशाला से छीन ली गई है। अब यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेला जाएगा।

आईसीसी चीफ डेव रिचर्डसन ने बुधवार को इस बात की घोषणा करते हुए कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच 19 मार्च को धर्मशाला में खेले जाने वाला मैच शिफ्ट कर दिया गया है। अब यह मैच धर्मशाला के बजाए कोलकाता में खेला जाएगा। पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों के विरोध दो देखते हुए यह मैच अब धर्मशाला की बजाय कोलकाता में कराया जा रहा है।

इससे पहले आईसीसी और बीसीसीआई मंगलवार तक दावा करते रहे कि मैच तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगा। लेकिन सूत्रों के अनुसार पाक से आई सुरक्षा टीम का मानना था और उसने ऐसी सिफारिश भी कर दी जिसमें सुरक्षा कारणों को लेकर धर्मशाला में पाक टीम का खेलना उचित नहीं होगा।

सूत्रों के अनुसार बुधवार को टी-20 वर्ल्ड कप में भाग लेने आ रही पाकिस्तान की महिला और पुरुष टीम का भारत आने का कार्यक्रम एक बार फिर टल गया था। पीसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा टीम की ओर से धर्मशाला में नहीं खेलने की सिफारिश की गई थी। धर्मशाला से लौटने के बाद मंगलवार की रात सुरक्षा टीम ने पाकिस्तानी दूतावास में हाई कमिश्नर से मुलाकात कर रिपोर्ट की जानकारी उन्हें दी। दूतावास की ओर से यह रिपोर्ट पाकिस्तान सरकार को भेजी गई।

मोदी बोले- कांग्रेस को कभी नहीं मिलती बदनामी

नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के अभिभाषण का जवाब  दिया। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों ने राष्ट्रपति की बात मानी। पीएम मोदी ने सभी सांसदों से अभिभाषण पर संशोधन वापस लेने की अपील भी की है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को लोकसभा देर रात तक चली उसके बाद भी हर कोई खुश था क्योंकि सभी को अपने सवाल जवाब करने का मौका मिला।

पीएम मोदी ने कहा कि ज्यादा देर काम करने से सांसद खुश थे। पीएम मोदी ने कहा कि संसद में 42 घंटे की कार्रवाई सदन बाधित होने के कारण खराब हो गई। उन्होंने मृत्यु से कांग्रेस की तुलना करते हुए कहा कि कांग्रेस को वरदान मिला हुआ है और उसे कभी बदनामी नहीं मिलती।

पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के बाद हमारी नीतियों की वजह से लोग अनपढ़ रहे। राज्य सभा में जिन सांसदों का कार्यकाल खत्म होने वाला है उन पर चुटकी लेते हुए पीएम मोदी ने कहा कि लोग अब भूले बिसरे गीत की तरह सुनाई दे रही है।

नोटिस से पहले ही देश छोड़कर निकले माल्या

विजय माल्या किंगफिशर की मॉडल्स के साथ - फोटो : PTI
किंगफिशर के मालिक विजय माल्या को देश से बाहर जाने से रोकने के लिए 13 बड़े बैंको की याचिका पर बुधवार को सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया। कोर्ट ने नोटिस जारी करते हुए यह भी कहा कि अगर माल्या देश से बाहर भी हों तो उन्हें यह नोटिस भेजा जाएगा।

गौरतलब है कि हाल ही में यह खबर आई थी कि माल्या कुछ दिन पहले ही देश छोड़कर जा चुके हैं। अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने कोर्ट को जानकारी दी है कि विजय माल्या 2 मार्च को ही कोर्ट देश छोड़ चुके हैं।

आपको बता दें कि बैंको ने सुप्रीम कोर्ट में जो अर्जी दाखिल की थी जिसमे यह दावा किया गया है कि विजय माल्या ने पर कई बैंको का लगभग 9 हजार करोड़ का बकाया है, इसलिए उन्हें देश के बाहर जाने से रोकना चाहिए। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी इन बैंको की अगुवाई कर रहे हैं, जिससे यह पता चलता है कि सरकार भी माल्या के खिलाफ कार्रवाई के मूड में है।

जेटली के मानहानि केस में केजरीवाल को नोटिस

अरुण जेटली - फोटो : amar ujala
डीडीसीए में कथित भ्रष्टाचार मामले को लेकर वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा किए गए मानहानि केस में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कोर्ट में पेश होना होगा। पटियाला हाउस कोर्ट में आज मानहानि केस की सुनवाई हुई। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अलावा छह अन्य आप नेताओं को समन जारी करते हुए 7 अप्रैल को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है। 

बता दें कि डीडीसीए में कथित घोटाले और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर केजरीवाल और आप नेताओं ने केंद्रीय वित्त मंत्री जेटली पर गंभीर आरोप लगाए थे। जिन्हें वित्त मंत्री ने अपनी जनता के बीच उनकी छवि खराब करने वाला करार दिया था।

जेटली ने पिछले दिसंबर में केजरीवाल और अन्य आप नेताओं के खिलाफ हाईकोर्ट में मानहानि का दीवानी मुकदमा और पटियाला हाउस कोर्ट में मानहानि का आपराधिक केस दर्ज किया था। उन्होंने अपनी याचिका में कहा था कि केजरीवाल और आप नेताओं ने डीडीसीए मामले में उनके और उनके परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिए।
विज्ञापन

जेटली ने राहुल को दिया ऑफर, बिल पास कराओ- श्रेय लो

Arun Jaitley - फोटो : Google
ईपीएफ निकालने पर टैक्स के प्रस्ताव पर सरकार की ओर से यूटर्न लेने के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि 'मेरा दबाव काम कर गया। मैंने वैतनिक वर्ग के लोगों के दमन के खिलाफ सरकार को चेतावनी दी थी।'

दरअसल वित्त मंत्री अरुण जेटली ने जब ईपीएफ निकासी पर टैक्स के प्रस्ताव को हटाने की घोषणा की तुरंत राहुल ने यह प्रतिक्रिया दी। इसके साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी ने राहुल के इस दावे का भी जमकर मजाक उड़ाया जिसमें उन्होंने कहा है कि उनके दबाव की वजह से यह प्रस्ताव वापस लिया गया है। 

सरकार की इस घोषणा के बाद राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि 'आखिर में नौकरी पेशा लोगों की जीत हुई और सरकार को EPF tax वापस लेने पर मजबूर होना पड़ा! देर आये दुरुस्त आये !' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें