फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा के निधन की खबर गलत, राज्यसभा सांसद के ट्वीट से फैला भ्रम

Thu, 08 Oct 2020 11:09 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा
विज्ञापन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा के निधन की खबर गलत पाई गई है। दरअसल छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद केटीएस तुलसी ने खबर की पुष्टि किए बिना हड़बड़ी में ट्विटर पर वोरा के निधन की पोस्ट को साझा कर दी। और इसके बाद झूठी खबर को और बल मिल गया।

विज्ञापन


वहीं वोरा के परिवार ने इस खबर का खंडन करते हुए कहा कि मोतीलाल वोरा के निधन की खबर महज अफवाह है और डॉक्टर्स की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। वहीं बाद में तुलसी को जल्दबाजी में हुए गलती का अहसास हुआ तो उन्होंने पोस्ट को डिलीट कर दी। तुलसी ने लिखा कि वो फेक न्यूज का शिकार हो गए।



बता दें कि मोतीलाल वोरा बुधवार को कोरोना संक्रमित पाए गए थै और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किए गए थे। मालूम हो कि वोरा इस साल अप्रैल तक कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें