फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arvind Kejriwal: केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ केजरीवाल की जंग जारी, आज तमिलनाडु CM से करेंगे मुलाकात

Thu, 01 Jun 2023 10:09 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केजरावील 28 जून से विपक्षी दलों का समर्थन जुटाने के लिए सभी गैर भाजपा राज्यों के सीएम से समर्थन की मांग कर रहे हैं। स्टालिन से मिलने के बाद कल (दो जून) को केजरीवाल झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से भी मिलने जाएंगे। 
 
विज्ञापन
Arvind Kejriwal - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज तमिलनाडु के सीएम एम के स्टालिन से मिलेंगे। केंद्र के एक अध्यादेश के खिलाफ केजरीवाल गैर-भाजपा दलों का समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन


स्टालन से पहले केजरीवाल पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, बिहार के सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, राकांपा नेता शरद पवार और शिवसेना (यूबीटी) उद्धव ठाकरे से भी मुलाकात कर चुके हैं। उन सभी नेताओं ने दिल्ली सीएम को अपना समर्थन दिया है। 

अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को ट्विटर पर लिखा- "केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ कल (एक जून) को समर्थन के लिए तमिलनाडु सीएम एम के स्टालिन से मुलाकात करूंगा" 
विज्ञापन



केजरावील 28 जून से विपक्षी दलों का समर्थन जुटाने के लिए सभी गैर भाजपा राज्यों के सीएम से समर्थन की मांग कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने 19 मई को ट्रांस्फर पोस्टिंग और अन्य प्रासंगिक मामलों के संबंध में दिल्ली सरकार के नियमों को अधिसूचित करने के लिए अध्यादेश जारी किया था। जिसके खिलाफ अब दिल्ली सरकार समर्थन जुटाने में विपक्षी पार्टियों को एकजूट कर रही है।
विज्ञापन


स्टालिन से मिलने के बाद कल (दो जून) को केजरीवाल झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से भी मिलने जाएंगे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें