फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Updates: CSIR के पूर्व महानिदेशक गिरीश साहनी का निधन; असम में प्रवेश करने वाली बांग्लादेशी महिला को वापस भेजा

Tue, 20 Aug 2024 01:14 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद(सीएसआईआर) के पूर्व महानिदेशक गिरीश साहनी का सोमवार को निधन हो गया। असम में अवैध तरीके से दाखिल हुई एक बांग्लादेशी महिला को हिरासत में लेने के बाद वापस बांग्लादेश निर्वासित कर दिया गया है।
विज्ञापन
न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएसआईआर के पूर्व महानिदेशक गिरीश साहनी का निधन

विज्ञापन

वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद(सीएसआईआर) के पूर्व महानिदेशक गिरीश साहनी का सोमवार को 68 साल की उम्र में निधन हो गया।  साहनी को हृदय रोगों के इलाज के लिए क्लॉट बस्टर विकसित करने के लिए जाना जाता है।

सीएसआईआर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए पोस्ट किया, ‘सीएसआईआर परिवार अपने पूर्व महानिदेशक डॉ. गिरीश साहनी के निधन पर शोक व्यक्त करता है।’

विज्ञापन

असम पुलिस ने बांग्लादेशी महिला को हिरासत में लेने के बाद वापस भेजा
असम में अवैध तरीके से दाखिल हुई एक बांग्लादेशी महिला को हिरासत में लेने के बाद वापस बांग्लादेश निर्वासित कर दिया गया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जानकारी देते हुए बताया कि बांग्लादेशी महिला को सोमवार रात धुबरी जिले के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पड़ोसी देश के अधिकारियों को सौंप दिया गया है। 

दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में भारतीय सेना की बैठक आयोजित
भारतीय सेना ने वरिष्ठ अधिकारी शौर्य सम्प्रवह 1.0 के साथ दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में एक औपचारिक बातचीत आयोजित की। सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी की अध्यक्षता में यह आयोजन किय गया। रक्षा मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य दिग्गजों और वरिष्ठ नेतृत्व के बीच अनौपचारिक बातचीत, सौहार्द की भावना को बढ़ावा देना और राष्ट्र की सेवा के साझा मिशन को मजबूत करना भी शामिल है। 

 

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम दिल्ली एम्स में भर्ती, हालत स्थिर
केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री जुएल ओराम को सोमवार को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया। उन्हें पल्मोनरी मेडिसिन और स्लीप डिसऑर्डर विभाग के प्रमुख डॉ. अनंत मोहन के नेतृत्व में नए निजी वार्ड में रात करीब 9 बजे भर्ती कराया गया। आधिकारिक सूत्र के मुताबिक उनकी हालत स्थिर है। ओराम की पत्नी झिंगिया ओराम की शनिवार को ओडिशा के भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान डेंगू से मौत हो गई। डेंगू से पीड़ित होने के बाद उनका भी उसी अस्पताल में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें