Army: लेफ्टिनेंट जनरल वीपीएस कौशिक एडजुटेंट जनरल के पद पर नियुक्त
लेफ्टिनेंट जनरल वीपीएस कौशिक को भारतीय सेना के एडजुटेंट जनरल के पद पर नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण नियुक्ति को संभालने से पहले, वह त्रिशक्तिकोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग के रूप में कार्यरत थे।
महाराष्ट्र के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की
महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की अध्यक्षता में शुक्रवार को दो दिवसीय राज्यपाल सम्मेलन आयोजित किया गया। राज्यपाल सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यपालों के आग्रह किया कि वे सभी केंद्र और राज्य सरकार के बीच एक असरदार पुल की भूमिका निभाएं। पीएम ने राज्यपालों से कहा कि लोगों और सामाजिक संगठनों के साथ इस तरह से बातचीत करने का आग्रह किया, जिससे वंचित लोगों को शामिल किया जा सके।