फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Updates: अहमदाबाद के फाइव स्टार होटल में सांभर में काकरोच मिला; असम में रूपसी हवाई अड्डे का नाम बदला जाएगा

Thu, 01 Aug 2024 05:24 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अहमदाबाद के एक फाइव स्टार होटल में सांभर में कॉकरोच मिलने के बाद होटल की रसोई को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया। 
विज्ञापन
13 अप्रैल की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Gujarat: अहमदाबाद के फाइव स्टार होटल में सांभ में काकरोच मिला, किचन 48 घंटे के लिए सील किया गया
विज्ञापन

अहमदाबाद के एक पांच सितारा होटल में परोसे गए सांभर में कथित तौर पर एक मरा हुआ कॉकरोच पाया गया, जिसके बाद स्थानीय नागरिक निकाय ने होटल की रसोई को 48 घंटे के लिए सील कर दिया। अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) के खाद्य विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को जानकारी दी है। 
 

 West Bengal: IAS अधिकारी मनीष जैन उत्तर बंगाल विकास विभाग के प्रधान सचिव नियुक्त
पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को आईएएस अधिकारी मनीष जैन को उत्तर बंगाल विकास विभाग का प्रमुख सचिव नियुक्त किया है। सरकार की ओर से जारी किए गए एक आदेश में कहा गया है कि इसमें कहा गया है कि आईएएस अधिकारी विजय भारती को गोरखालैंड क्षेत्रीय प्रशासन (जीटीए) का प्रमुख सचिव बनाया गया है।

Bengal: पानी की बर्बादी रोकने के लिए बंगाल सरकार जल्द लाएगी विधेयक: पुलक रॉय
पश्चिम बंगाल के सार्वजनिक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग विभाग के मंत्री पुलक रॉय ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार पानी की बर्बादी रोकने के उद्देश्य से एक नया विधेयक लाएगी। रॉय ने बताया कि पंपों के अत्यधिक उपयोग के कारण नर्सरी, हैचरी और रेस्तरां सहित विभिन्न क्षेत्रों में पानी की बर्बादी होती है।

Assam: असम कैबिनेट ने रूपसी हवाई अड्डे का नाम बदलने को मंजूरी दी
असम कैबिनेट ने बुधवार को धुबरी जिले में रूपसी हवाई अड्डे का नाम बदलने को मंजूरी दे दी है।  इसका नाम बदलकर बोडो समाज सुधारक गुरुदेव कालीचरण ब्रह्मा के नाम पर रखा जाएगा। मीडिया से मुखातिब होते हुए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि हवाई अड्डे का नाम बदलने का निर्णय बोडो समाज की प्रगति में ब्रह्मा के मौलिक योगदान के प्रति श्रद्धांजलि का प्रतीक है।

Maharashtra: लातूर स्कूल के छात्रावास में किशोर की मौत, दो हिरासत में लिए गए
महाराष्ट्र के लातूर जिले में स्वामी विवेकानंद विद्यालय के छात्रावास में 13 साल के लड़के की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि मामले में छात्रावास के दो कर्मचारियों को हिरासत में लिय गया है। 

Mumbai: धारावी हत्याकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार
मध्य मुंबई के धारावी इलाके में 26 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या के मामले में बुधवार को दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना रविवार को देर रात राजीव गांधी नगर इलाके में हुई थी।

ईडी ने जेवीएल एग्रो की 800 करोड़ की संपत्ति अटैच की
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बैंक ऋण से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उत्तरप्रदेश की तेल कंपनी जेवीएल एग्रो इंडस्ट्रीज लि. के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

जांच एजेंसी ने कंपनी की विभिन्न राज्यों में करीब 814 करोड़ की 520 एकड़ जमीन को अटैच कर लिया। अटैच की गई संपत्तियां वाराणसी (उत्तर प्रदेश), रोहतास (बिहार), पालम (नई दिल्ली) और रायगढ़ (महाराष्ट्र) में 521 एकड़ भूमि के रूप में हैं। ईडी की जांच वाराणसी मुख्यालय वाली जेवीएल एग्रो इंडस्ट्रीज लि. से संबंधित है, जो वनस्पति तेल के 'झूला डालडा' ब्रांड का उत्पादन करती थी। इसके प्रमोटर सत्य नारायण झुनझुनवाला और आदर्श झुनझुनवाला पर सबसे पहले केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मामला दर्ज किया था। कंपनी को फिलहाल बंद करने की प्रक्रिया चल रही है। 

संघीय एजेंसी ने एक बयान में कहा, ये जमीनें जेवीएल इंफ्रा हाइट्स लिमिटेड, जेवीएल मेगा फूड पार्क प्राइवेट लिमिटेड, जेवीएल सीमेंट लिमिटेड, प्रीमियम प्रेशर वेसल्स प्राइवेट लिमिटेड और खुद प्रमोटरों के नाम पर पंजीकृत हैं। ईडी ने जून में इन इकाइयों पर छापा मारा था। जांच एजेंसी के मुताबिक, कंपनी की धोखाधड़ी की वजह से बैंक ऑफ बड़ौदा के नेतृत्ववाली कंसोर्टियम को 1,992 करोड़ का नुकसान हुआ।

चीनी जहाज को ओडिशा बंदरगाह पर रोका
 ओडिशा में पारादीप पोर्ट ट्रस्ट के अधिकारियों ने एक चीनी मालवाहक जहाज को रोक लिया है। जहाज अगले आदेश तक बंदरगाह पर ही खड़ा रहेगा। बुधवार को एक अधिकारी ने बताया कि बीते सोमवार को ओडिशा हाईकोर्ट ने मौद्रिक विवाद के चलते जहाज को कब्जे में लेने का आदेश दिया था। बता दें कि एडमिरल्टी कानून के तहत किसी जहाज के स्वामित्व, निर्माण, कब्जे, प्रबंधन, संचालन या व्यापार से उत्पन्न होने वाले समुद्री दावों के प्रवर्तन के लिए जहाज को रोका अथवा कब्जे में लिया जा सकता है।  

संचार उपग्रह संचालन में निजी संस्थाओं को भी मिलेगा मौका
भारत के अंतरिक्ष नियामक ने बुधवार को निजी क्षेत्र की कंपनियों को टेलीफोन, टेलीविजन, रेडियो और इंटरनेट जैसे विविध क्षेत्रों में सेवाएं प्रदान करने के लिए संचार उपग्रह बनाने और संचालित करने के लिए ऑर्बिटल स्लॉट की पेशकश की है। भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र (इन-स्पेस) ने गैर-सरकारी संस्थाओं (एनजीए) को भारतीय कक्षीय संसाधन उपलब्ध कराने के लिए मौकों की घोषणा की है।

इन-स्पेस के अध्यक्ष पवन गोयनका ने कहा कि यह पहल प्रतिभाशाली भारतीय एनजीई को आवश्यक संसाधन और सहायता प्रदान करने की सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। जिससे उन्हें सफल होने और वैश्विक अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था में नेतृत्व की दिशा में भारत की यात्रा में योगदान देने में मदद मिलेगी। एजेंसी

 इन घोषणा का उद्देश्य भारतीय प्रबंधन और नियंत्रण वाले एक आवेदक की पहचान करना है, जिसके पास संचार सेवाएं प्रदान करने के लिए भूस्थिर कक्षा उपग्रह का स्वामित्व, स्थापना और संचालन करने के लिए अपेक्षित तकनीकी और वित्तीय क्षमताएं हों। गोयनका ने कहा, यह घोषणा एनजीई के लिए वैश्विक अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था में भाग लेने और विश्व स्तरीय संचार उपग्रह प्रणाली स्थापित करने का एक गेम-चेंजिंग अवसर है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2024 है।

पीएम मोदी से मिले शिवकुमार,कर्नाटक के लिए मांगा धन
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में मुलाकात की और राज्य में सिंचाई परियोजनाओं एवं बंगलूरू के विकास के लिए अधिक राशि की मांग की। इसके बाद शिवकुमार ने संवाददाताओं से कहा कि कर्नाटक सरकार ने बंगलूरू का गिफ्ट सिटी विकास किए जाने का अनुरोध किया था, लेकिन उस पर सकारात्मक रूप से विचार नहीं किया गया।
 

पंजाब समेत पांच राज्यों के राज्यपालों ने ली पद की शपथ
भाजपा के पूर्व नेता गुलाब चंद कटारिया ने बुधवार को पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित चंडीगढ़ के प्रशासक पद की शपथ ली। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश शील नागू ने राजभवन में आयोजित एक समारोह में उन्हें शपथ दिलाई। इनके अलावा असम के पूर्व सांसद रमन डेका ने छत्तीसगढ़ के 10वें, ओम प्रकाश माथुर ने सिक्किम के 16वें, पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड और लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने मणिपुर के राज्यपाल पद की शपथ ली।  

तीन सप्ताह भटकने के बाद भी नहीं बना फिल्मकार की बेटी का आधार
 मशहूर फिल्मकार हंसल मेहता ने बेटी का आधार कार्ड न बन पाने पर बुधवार को यूआईडीएआई को टैग कर अपनी निराशा जाहिर की। कहा, उनकी बेटी तीन सप्ताह से आधार के लिए प्रयास कर रही है, लेकिन हर बार अधिकारी उसे किसी बहाने से इधर-उधर भेज देते हैं। हालांकि, यूआईडीएआई ने हंसल की शिकायत पर जल्द ही संज्ञान लेने का आश्वासन दिया।  

वर्ष 2023-24 में 7 करोड़ से ज्यादा भरे गए आयकर रिटर्न
 वित्त वर्ष 2023-24 के लिए बुधवार की अंतिम तारीख तक 7 करोड़ से ज्यादा आयकर रिटर्न (आईटीरआर) भरे गए हैं। आयकर विभाग ने बताया, अंतिम दिन 50 लाख लोगों ने रिटर्न भरा है। विभाग के मुताबिक, उपरोक्त आंकड़े शाम सात बजे तक के हैं। देर रात तक यह आंकड़े और ज्यादा हो सकते हैं।  

कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स घटाकर 4,600 रुपये प्रति टन किया
सरकार ने बुधवार को घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स को 7,000 रुपये प्रति टन से घटाकर 4,600 रुपये प्रति टन कर दिया। यह कर अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (एसएईडी) के रूप में लगाया जाता है। डीजल, पेट्रोल और जेट ईंधन या एटीएफ के निर्यात पर एसएईडी को शून्य पर बरकरार रखा गया है। नई दरें एक अगस्त से प्रभावी होंगी। 

जयहिंद चैनल के एमडी से पूछताछ कर्नाटक के डिप्टी सीएम का बयान दर्ज
 आय से अधिक संपत्ति मामले में सीबीआई ने जयहिंद टीवी चैनल के प्रबंध निदेशक से पूछताछ की और कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का बयान दर्ज किया। केरल स्थित समाचार चैनल के एमडी बीएस शिजू ने बुधवार को कहा कि वह मंगलवार को सीबीआई अधिकारियों के समक्ष पेश हुए थे, क्योंकि उन्हें जांच एजेंसी ने तलब किया था। शिजू ने कहा कि वह एजेंसी के कार्यालय में करीब एक घंटे तक रहे और उन्होंने मांगे गए सभी दस्तावेज उपलब्ध कराए।

केरल में कांग्रेस के नेता शिजू ने कहा, डीके शिवकुमार ने हमारे चैनल में निवेश किया है। इसमें कोई अवैधता नहीं है। सब कुछ कानूनी शर्तों के तहत किया गया। सौदे के सभी रिकॉर्ड हमारे पास हैं। मैंने मांगे गए दस्तावेज जमा कर दिए हैं और अधिकारियों के सवालों का स्पष्टीकरण दे दिया है। बता दें कि सीबीआई ने 19 जुलाई को चैनल को नोटिस जारी कर डीके शिवकुमार की ओर से चैनल में किए गए निवेश का ब्योरा मांगा था। यह नोटिस शिवकुमार की ओर से आय से अधिक संपत्ति मामले में उनके खिलाफ सीबीआई की एफआईआर को चुनौती देने वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट की ओर से खारिज किए जाने के कुछ दिनों बाद जारी किया गया था। 
विज्ञापन

रैनसमवेयर हमले के कारण 300 छोटे भारतीय बैंकों का काम अस्थायी रूप से ठप : सूत्र
एक प्रौद्योगिकी सेवा प्रदाता पर रैनसमवेयर हमले के कारण करीब 300 छोटे भारतीय स्थानीय बैंकों की भुगतान प्रणाली अस्थायी रूप से बंद हो गई है। मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया कि कि इस हमले से देश भर के छोटे बैंकों को बैंकिंग प्रौद्योगिकी प्रणाली प्रदान करने वाली सी-एज टेक्नोलॉजीज बुरी तरह प्रभावित हुई है। हालांकि, सी-एज टेक्नोलॉजीज की ओर से इस बार में अभी कोई टिप्पणी नहीं की गई है। भारतीय रिजर्व बैंक ने भी इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है। भुगतान प्रणालियों की देखरेख करने वाला प्राधिकरण नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने बुधवार देर रात जारी बयान में कहा कि उसने भुगतान प्रणाली सेवा देने वाली सी-एज टेक्नोलॉजीज को अस्थायी रूप से अलग कर दिया है। सी-एज की ओर से सेवा प्राप्त बैंकों के ग्राहक भुगतान प्रणालियों की सेवाएं नहीं पाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें