फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Updates: विधानसभा में पटनायक का माइक बंद करने का आरोप, कर्नाटक कैबिनेट की ‘NEET’ के खिलाफ प्रस्ताव को मंजूरी

Tue, 23 Jul 2024 12:13 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ओडिशा में बीजद ने आरोप लगाया है कि विधानसभा में बोलते समय नवीन पटनायक का माइक बंद कर दिया गया। वहीं कर्नाटक कैबिनेट ने नीट, 'एक देश, एक चुनाव', और परिसीमन के खिलाफ तीन प्रस्तावों को मंजूरी दी है। 
विज्ञापन
13 अप्रैल की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Odisha:  बीजद का आरोप- विधानसभा में पटनायक का माइक बंद किया गया

विज्ञापन

ओडिशा में बीजद ने सोमवार को आरोप लगाया कि जब विपक्ष के नेता नवीन पटनायक विधानसभा में बोल रहे थे तो उनका माइक्रोफोन बंद कर दिया गया था। विपक्ष की मुख्य सचेतक प्रमिला मल्लिक ने कहा कि सदन में विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। 

मल्लिक ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "हमने अध्यक्ष से लिखित शिकायत की है कि जब विपक्ष के नेता नवीन पटनायक सदन में बोल रहे थे तो माइक्रोफोन और कैमरा कैसे बंद कर दिया गया।"
विज्ञापन

 

Karnataka: कैबिनेट ने NEET, 'एक राष्ट्र एक चुनाव' के खिलाफ प्रस्तावों को मंजूरी दी
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के नेतृत्व में सोमवार रात कैबिनेट की बैठक हुई। जिसमें राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (एनईईटी) के खिलाफ एक प्रस्ताव सहित तीन प्रस्तावों को अपनाने की मंजूरी दी गई है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि  'एक राष्ट्र, एक चुनाव' और लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के लिए निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के खिलाफ अन्य दो प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। इन प्रस्तावों को विधानमंडल के चालू सत्र के दौरान मंगलवार को ही पेश किए जाने की संभावना है। बताया जा रहा है कि कैबिनेट ने 'ग्रेटर बेंगलुरु गवर्नेंस बिल 2024' को भी मंजूरी दे दी है।

मुंबई: सलमान के घर फायरिंग में आरोपियों के खिलाफ शुरू होगी कार्रवाई
मुंबई की एक विशेष अदालत ने सोमवार को कहा कि अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास पर अप्रैल में हुई गोलीबारी के सिलसिले में गिरफ्तार छह आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही शुरू करने के लिए रिकॉर्ड में पर्याप्त सामग्री मौजूद है।

विशेष जज बीडी शेल्के ने हत्या के प्रयास समेत अन्य आरोपों का सामना कर रहे इन आरोपियों के खिलाफ मुंबई पुलिस की ओर से दायर आरोपपत्र का संज्ञान लिया। कोर्ट ने कहा कि आरोपपत्र और उसके साथ दायर दस्तावेज से पता चलता है कि आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही शुरू करने के लिए रिकॉर्ड में प्रथम दृष्टया पर्याप्त सामग्री मौजूद है। इसके बाद अदालत ने आरोपी विक्की कुमार गुप्ता, सागर कुमार पाल, सोनू कुमार बिश्नोई, अनुज कुमार थापन, मोहम्मद रफीक चौधरी और हरपाल सिंह को आरोपी बनाने की प्रक्रिया शुरू की। गिरफ्तारी के बाद आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। उल्लेखनीय है कि थापन ने पुलिस हिरासत में रहते हुए आत्महत्या कर ली थी।

गुजरात : तीन महीने में 503 अनधिकृत धार्मिक ढांचे ढहाए
 गुजरात सरकार ने सोमवार को हाईकोर्ट को बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का पालन करते हुए पिछले तीन माह में सार्वजनिक स्थलों से करीब 503 अनधिकृत धार्मिक ढांचे हटाए गए हैं। महाधिवक्ता कमल त्रिवेदी ने मुख्य न्यायाधीश सुनीता अग्रवाल की पीठ को बताया कि राज्य सरकार ने निगरानी, नियमित तौर पर ऐसे ढांचों को हटाने और संबंधित विभागों को स्थिति रिपोर्ट सौंपने के लिए स्थानीय प्रशासन स्तर पर समितियां बनाने के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।  

कोझिकोड: नौकाओं में आई खराबी, बीच समुद्र में फंसे 43 मछुआरों को बचाया
कोझिकोड में नौकाओं में तकनीकी खराबी के कारण बीच समुद्र में फंसे 43 मछुआरों को मत्स्य पालन समुद्री प्रवर्तन विभाग ने सोमवार को बचा लिया। कोयिलैंडी और बेपोर बंदरगाह से मछली पकड़ने के लिए समुद्र में दो नावें गई थीं। बीच समुद्र में उनके इंजनों ने काम करना बंद कर दिया। जिसे वे समुद्र में फंस गईं। एक अधिकारी ने कहा कि जानकारी मिलने के बाद बेपोर मत्स्य पालन सहायक निदेशक के निर्देश पर बचाव अभियान शुरू कर सभी 43 मछुआरों को बचा लिया गया। 

समुद्र से बचाए जाने के बाद मछुआरों को सुरक्षित रूप से उनके संबंधित बंदरगाह पर ले आया गया।

विज्ञापन

बंगलूरू: इसरो ने किया वायु श्वास प्रणोदन प्रणाली का सफलतापूर्वक परीक्षण
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने वायु श्वास प्रणोदन प्रणाली के प्रदर्शन के लिए दूसरी प्रायोगिक उड़ान सफल रही। इसरो ने एक बयान में कहा कि प्रणोदन प्रणाली को आरएच-560 साउंडिंग रॉकेट के दोनों ओर संतुलित रूप से स्थापित किया गया था, जिसे सोमवार को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया गया। वायु श्वास प्रणोदन प्रणाली उड़ान को उच्च गति प्रदान करता है। वायु श्वास इंजन ईंधन जलाने के लिए अपने आस-पास से हवा लेता है। यह एक सस्ती प्रणाली है।

इसरो ने कहा कि उड़ान परीक्षण के दौरान श्वास प्रणोदन प्रमाली के सफल प्रज्वलन के साथ ही साउंडिंग रॉकेट का प्रदर्शन भी संतोषजनक पाया गया। उड़ान के दौरान इसके प्रदर्शन का आकलन करने के लिए लगभग 110 मापदंडों की निगरानी की गई। इस मिशन से प्राप्त उड़ान डाटा श्वास प्रणोदन प्रणाली के विकास के अगले चरण के लिए उपयोगी होगा।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें