फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Updates: तमिलनाडु में कार की चपेट में आकर तीन महिलाओं की मौत; ट्रक की टक्कर से एंबुलेंस में लगी आग, चार घायल

Sun, 23 Jun 2024 03:22 PM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली

सार

मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने घटना पर दुख जताया और मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने पीड़ितों के परिवारों को तीन-तीन लाख रुपये और एक घायल महिला को एक लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

विज्ञापन
13 अप्रैल की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में विपक्षी दल वाईएसआर कांग्रेस के निर्माणाधीन केंद्रीय कार्यालय को सरकार ने बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (सीआरडीए) ने शनिवार सुबह 5:30 बजे कार्यालय ढहाने की कार्रवाई शुरू की। सत्तारूढ़ तेलुगु देशम पार्टी (TDP) ने दफ्तर अवैध रूप से सिंचाई विभाग की भूमि पर बनाए जाने का आरोप लगाया है। वहीं, पूर्व सीएम व वाईएसआरसीपी प्रमुख वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने कहा, चंद्रबाबू बदले की राजनीति कर रहे हैं। एक तानाशाह की तरह उन्होंने वाईएसआरसीपी के केंद्रीय कार्यालय को गिरा दिया।वाईएसआरसीपी ने कार्रवाई को हाईकोर्ट की अवमानना करार दिया है। एक अन्य मामले में वाईएसआरसीपी को कार्यालय के अवैध निर्माण से जुड़ा नोटिस थमाया गया है।  युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) को उसके कार्यालय के अवैध निर्माण पर अब आंध्र प्रदेश के ग्रेटर विशाखापत्तनम नगर निगम (जीवीएमसी) ने नोटिस जारी किया है। वाईएसआरसीपी कार्यालय पर नोटिस चस्पा कर एक सप्ताह के अंदर इस मामले पर उचित स्पष्टीकरण देने को कहा है। ऐसा न होने की स्थिति आगे की कार्रवाई के लिए चेताया है। वाईएसआरसीपी को यह नोटिस तेलंगाना के ताड़ेपल्ली में उसके केंद्रीय कार्यालय को ध्वस्त किए जाने के कुछ घंटों बाद ही मिला है। वाईएसआरसीपी दिए नोटिस में जीवीएमसी के अधिकारियों ने विशाखापत्तनम जिले के येंदाडा में सर्वेक्षण संख्या 175/4 में दो एकड़ भूमि पर बगैर इजाजत के निर्माण पर ऐतराज जताया है।

विज्ञापन


सड़क पर बिखरे मिले 720 वोटर कार्ड, मुकदमा दर्ज
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक सड़क पर 720 वोटर कार्ड बिखरे मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि बृहस्पतिवार को शील-कल्याण रोड में पिसावली गेट के पास राहगीरों ने मतदाता पहचान पत्र बिखरे हुए देखे। चुनाव अधिकारियों की शिकायत के आधार पर मानपाड़ा पुलिस ने शुक्रवार को आईपीसी और जन प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत चोरी और अन्य आरोपों के तहत मामला दर्ज किया। उन्होंने कहा, यह पता लगाया जा रहा है कि ये वोटर कार्ड कहां से चोरी हुए और इसके पीछे कौन लोग हैं।

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए धाधर नदी पुल निर्माण पूरा
गुजरात के वडोदरा जिले में धाधर नदी पर पुल का निर्माण पूरा हो गया है। इस पुल निर्माण के साथ ही मुंबई और अहमदाबाद के बीच देश की पहली बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी भी आगे बढ़ गई है। नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि120 मीटर के पुल में 40 मीटर के तीन फुल-स्पैन गर्डर, 16 से 20 मीटर की ऊंचाई और 4-5 मीटर के व्यास वाले कई गोलाकार खंभे हैं।
विज्ञापन


कर्नाटक : संपत्ति विवाद में  साधु की हत्या, 3 गिरफ्तार
कोलार जिले के मालूर में आनंद मार्ग आश्रम के प्रमुख स्वामी चिन्मयानंद की शनिवार को संपत्ति विवाद में पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। उस समय जब वह विश्राम कक्ष में थे। पुलिस ने कहा कि मामले में धर्म प्रणवानंद स्वामी, अरुण कुमार और प्राणेश्वरानंद स्वामी को गिरफ्तार किया गया है। आश्रम में तनाव को देखते हुए पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर को निवेश में फंसाया, हड़पे 40 लाख रुपये
ठाणे के कल्याण इलाके में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को धोखेबाजों ने पहले काम का झांसा दिया और फिर निवेश में फंसा कर 40 लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस को दी शिकायत में इंजीनियर ने कहा कि दो लोगों ने उसे फोन कर पार्ट टाइम जॉब की पेशकश की, जिसमें होटल और रेस्तरां की ऑनलाइन रेटिंग करनी थी। शुरुआत में उसे इस काम के बदले पैसे भी दिए गए, लेकिन बाद में बड़े मुनाफे का झांसा देकर उससे कई योजनाओं में निवेश करा लिया लेकिन जब कोई रिटर्न नहीं मिला तो उसे एहसास हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। 

केरल कक्षा 11 सीट विवाद: केएसयू, एमएसएफ कार्यकर्ताओं ने सीएम विजयन को काला झंडा दिखाया
केएसयू और एमएसएफ के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को काला झंडा दिखाया। कार्यकर्ताओं ने मलाबार के उत्तरी केरल क्षेत्र के स्कूलों में प्लस वन(कक्षा11) की सीटों में कमी को लेकर विरोध किया है।

निजी एयरलाइन को दी बम की झूठी धमकी, आरोपी व्यक्ति गिरफ्तार

तमिलनाडु के तंजावुर जिले के रहने वाले 27 वर्षीय व्यक्ति को हाल ही में मुंबई जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट को बम की झूठी धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया गया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान थिरुवैयारु निवासी वी प्रसन्ना के रूप में हुई है, जिसे केंद्रीय अपराध शाखा के साइबर अपराध पुलिस स्टेशन के अधिकारियों की एक टीम ने पकड़ा है। आरोपी व्यक्ति ने 18 जून को चैट के जरिए एयरलाइन के ग्राहक सेवा केंद्र को बम की झूठी धमकी दी थी, जिसमें दावा किया गया था कि चेन्नई-मुंबई फ्लाइट में बम रखा गया है। बाद में साइबर अपराध शाखा में शिकायत दर्ज कराई गई। गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

लापता बांग्लादेशी व्यक्ति कोलकाता में मिला

पिछले सप्ताह कोलकाता के एक होटल से लापता हुआ 23 वर्षीय बांग्लादेशी व्यक्ति पुलिस को मिल गया है। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति की पहचान मोहम्मद दिलावर हुसैन के रूप में हुई है, जो शनिवार देर रात रवींद्र सदन क्षेत्र में सरकारी एसएसकेएम अस्पताल के पास मिला। कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'वह न्यूरोलॉजिकल विकारों से पीड़ित है और अब एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती है। उसे अस्पताल के पास घूमते देखा गया था।' इलाज के लिए कोलकाता आए हुसैन बुधवार शाम को फ्री स्कूल स्ट्रीट स्थित एक होटल से लापता हो गए थे। अधिकारी ने बताया, 'जब बांग्लादेशी नागरिक के बारे में पता चला तो उसके पिता ने उसकी पहचान की, जिसके बाद उसे इलाज के लिए एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया।'

माता-पिता को घर से निकालने पर बेटे के खिलाफ एफआईआर

महाराष्ट्र के पालघर में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। व्यक्ति पर विवाद में अपने बुजुर्ग माता-पिता को घर से बाहर निकालने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि बीते महीने परिवार के स्वामित्व वाले रेस्तरां, बार और रिसॉर्ट के प्रबंधन को लेकर आरोपी व्यक्ति और उसके 75 वर्षीय पिता के बीच कारोबार के हिसाब को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद बेटे ने अपने बुजुर्ग पिता के साथ ही मां को भी विक्रमगढ़ तालुका स्थित घर से निकाल दिया। पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत में पीड़ित पिता ने बताया कि विवाद के दौरान बेटे ने उन पर कुछ वस्तुएं भी फेंकी और उनकी संपत्तियों पर ताले लगा दिए। बुजुर्ग दंपति अब अपनी बेटी की देखरेख में हैं, जो पेशे से डॉक्टर है। पुलिस ने आईपीसी की धाराओं 336, 427 और 506 के साथ ही माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण और कल्याण अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। 
 

ओडिशा में ट्रक से टकराने के बाद एंबुलेंस में लगी आग, चार लोग घायल

ओडिशा के बालासोर जिले में रविवार सुबह एक ट्रक से टकराने के बाद एंबुलेंस में आग लगने से चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब एंबुलेंस एक मरीज को लेकर बस्ता से बालासोर जिला अस्पताल जा रही थी। रूपसा थाना क्षेत्र के मुरकीमुंडी के पास एंबुलेंस ने कंटेनर ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद एंबुलेंस में आग लग गई। पुलिस ने बताया कि मरीज और घायलों को बचा लिया गया और उन्हें बालासोर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में एंबुलेंस का फार्मासिस्ट गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे बेहतर इलाज के लिए कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेजा गया है।
 

असम के करीमगंज में 8.5 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त, दो गिरफ्तार

असम के करीमगंज जिले में दो अभियानों में पुलिस ने दो लोगों को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। इस दौरान जब्त की गई ड्रग्स की कुल कीमत 8.5 करोड़ रुपये है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने एक्स पर साझा किए एक पोस्ट में लिखा कि दो मादक पदार्थ विरोधी अभियान खुफिया सूचनाओं के आधार पर चलाए गए थे। एक अभियान के दौरान एक व्यक्ति को 806 किलोग्राम गांजे के साथ पकड़ा गया, जिसकी कीमत 5 करोड़ रुपये है। दूसरे व्यक्ति को 3.5 करोड़ रुपये की कीमत की 10,000 याबा गोलियों के साथ पकड़ा गया। याबा, जिसका थाई में अर्थ 'पागल दवा' होता है, यह ड्रग मेथम्फेटामाइन और कैफीन का मिश्रण है।

तमिलनाडु: कार की चपेट में आने से तीन महिलाओं की मौत

तमिलनाडु के तूतीकोरिन में एक कार की चपेट में आने से तीन महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि रविवार को जिले में तीन महिलाएं एक अनियंत्रित कार की चपेट आ गईं। इनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। यह घटना जिले के एरल के पास हुई। कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बीच, मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने घटना पर दुख जताया और मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने पीड़ितों के परिवारों को तीन-तीन लाख रुपये और एक घायल महिला को एक लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की, जिसका स्थानीय सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
 
विज्ञापन

महाराष्ट्र: पेड़ से टकराई राज्य परिवहन की बस, 20-22 यात्री घायल
महाराष्ट्र के पुणे के यवत गांव में सहजपुर फाटा के पास राज्य परिवहन की एक बस पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में 20 से 22 यात्री घायल हो गए। जबकि 2-3 यात्रियों को गंभीर चोटें आईं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस निरीक्षक नारायण देशमुख ने रविवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें