फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Modi 3.0: नवगठित सरकार की पहली कैबिनेट बैठक आज, पीएम मोदी बोले- युवा और अनुभव का बेहतरीन मिश्रण मंत्रिपरिषद

Mon, 10 Jun 2024 01:11 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में नरेंद्र मोदी के लगातार तीसरी बार शपथ ग्रहण करने के साथ ही केंद्र में एनडीए की सरकार का गठन हो चुका है। ऐसे में नवगठित एनडीए सरकार की पहली कैबिनेट बैठक आज शाम पांच बजे होने की संभावना है। 
विज्ञापन
लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नरेंद्र मोदी ने 9 जून को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में उन्हें पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके बाद 71 केंद्रीय मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के साथ ही केंद्र में एनडीए की सरकार बन चुकी है। ऐसे में नवगठित एनडीए सरकार की पहली कैबिनेट बैठक आज शाम पांच बजे होने की संभावना है। 

विज्ञापन


बता दें कि राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री मोदी के लगातार तीसरी बार शपथ लेने के देश-विदेश से करीब आठ हजार लोग साक्षी बने। 

140 करोड़ देशवासियों की सेवा करने की जताई प्रतिबद्धता 
शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी साथियों को बधाई दी। उन्होंने अपने केंद्रीय मंत्रिपरिषद को 'युवा और अनुभव का बेहतरीन मिश्रण' बताया। इसके अलावा उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा बने दुनियाभर के गणमान्य अतिथियों का भी आभार जताया। इस दौरान उन्होंने 140 करोड़ देशवासियों की सेवा करने और देश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने की भी प्रतिबद्धता जताई। 
विज्ञापन


मानवता के लिए निकट साझेदारों के साथ मिलकर काम करेगा भारत: मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर कहा, एनडीए सरकार में मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले सभी साथियों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। मंत्रियों की इस टीम में युवा जोश और अनुभव का अद्भुत संगम है। हम सभी देशवासियों का जीवन बेहतर बनाने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखेंगे। उन्होंने आगे लिखा, मैं शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा बने दुनियाभर के गणमान्य अतिथियों का भी हृदय से आभारी हूं। विश्व बंधु के रूप में भारत सदैव अपने निकट साझेदारों के साथ मिलकर मानवता के हित में काम करता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें