फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधे घंटे तक धुएं में घुटते रहे नवजात शिशु, बच्चों के इस वार्ड में नहीं था स्मोक डिटेक्टर

Sun, 10 Jan 2021 05:27 AM IST
Jeet Kumar सुरेंद्र मिश्र, मुंबई।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के भंडारा में 10 नवजात बच्चों की मौत - फोटो : ANI
विज्ञापन

भंडारा जिला अस्पताल में आग की घटना को लेकर हैरान करने वाली बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि सिक न्यू बॉर्न केयर यूनिट में आधे घंटे तक शिशुओं का दम धुएं में घुटता रहा, लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं था। बच्चों के इस वार्ड में स्मोक डिटेक्टर भी नहीं था।

विज्ञापन


इस घटना पर न सिर्फ बच्चों के परिजनों बल्कि आम जनता का भी गुस्सा भड़क उठा है। बच्चों की मौत से अस्पताल परिसर में कोहराम मचा रहा।

परिवारवालों का आरोप है कि यह सब कुछ अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के चलते हुआ है। अपने मृत बच्चों को देखने के लिए परिजन बिलखते रहे। उन्हें उनके बच्चों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी जा रही थी।

शनिवार सुबह तक अस्पताल परिसर पुलिस छावनी में तब्दील हो चुका था, जहां मीडिया तक का प्रवेश वर्जित था। डॉ. प्रमोद खंडाते के मुताबिक, नर्स ने शिशु केयर यूनिट का दरवाजा खोला तो पूरा वार्ड धुएं से भर हुआ था। वरिष्ठ अधिकारियों सहित डॉक्टर तुरंत मौके पर पहुंचे और पांच मिनट के अंतराल पर फायर ब्रिगेड भी आ गई। जिसके बाद शिशुओं को बचाने का कार्य शुरू कर दिया गया था।
विज्ञापन


अस्पताल पर लापरवाही का आरोप
लोगों का कहना है कि अस्पताल के सिक न्यू बॉर्न केयर यूनिट में रात के समय एक डॉक्टर और 4 से 5 नर्स की ड्यूटी रहती है। लेकिन जिस समय दरवाजा खोला गया, उस समय वहां कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। धुएं के कारण बच्चों का शरीर काला पड़ गया था। कई परिजनों का आरोप है कि बीते 10 दिन से उन्हें अपने बच्चे से मिलने नहीं दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें