फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: भारत दौरे पर न्यूजीलैंड के उप-प्रधानमंत्री विंस्टन पीटर्स, आज अहमदाबाद में नेताओं से करेंगे मुलाकात

Mon, 11 Mar 2024 03:14 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

नवंबर 2023 में न्यूजीलैंड में नई सरकार के गठन के बाद उप-प्रधानमंत्री पीटर्स की भारत की यह पहली यात्रा है। इस दौरान अहमदाबाद और नई दिल्ली का दौरा करेंगे। बयान में कहा गया है कि पीटर्स ने इससे पहले फरवरी 2020 में विदेश मंत्री के रूप में भारत का दौरा किया था।
 
विज्ञापन
New Zealand Deputy PM Winston Peters - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स रविवार रात आधिकारिक दौरे पर गुजरात के अहमदाबाद पहुंचे। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि विदेश मंत्री एस जयशंकर के निमंत्रण पर विंस्टन पीटर्स 13 मार्च तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर आए हैं।

विज्ञापन


नवंबर 2023 में न्यूजीलैंड में नई सरकार के गठन के बाद उप-प्रधानमंत्री पीटर्स भारत की पहली यात्रा पर अहमदाबाद और नई दिल्ली का दौरा करेंगे। बयान में कहा गया है कि पीटर्स ने इससे पहले फरवरी 2020 में विदेश मंत्री के रूप में भारत का दौरा किया था।

न्यूजीलैंड के उप-प्रधानमंत्री पीटर्स सोमवार को गुजरात सरकार के मंत्रियों और अधिकारियों से मुलाकात कर सकते हैं। इसके बाद वह नई दिल्ली जाएंगे और मंगलवार को एक द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इस दौरान भारत और न्यूजीलैंड के द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा होने की उम्मीद है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, उप-प्रधानमंत्री पीटर्स का भारत यात्रा के दौरान अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ मिलने का भी कार्यक्रम है।
विज्ञापन


भारत और न्यूजीलैंड के बीच लोकतांत्रिक परंपराओं और लोगों के बीच संबंधों से साझा मूल्यों पर आधारित मधुर और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। बयान ने कहा गया है कि दोनों देश व्यापार-अर्थव्यवस्था, रक्षा-सुरक्षा, शिक्षा-अनुसंधान, और पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन सहित कई क्षेत्रों में सहयोग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें