फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल का जश्न मनाने सर्द मौसम में भी घर से निकले लोग, देखें तस्वीरें

Wed, 01 Jan 2020 08:08 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
साल का पहला दिन और सर्द मौसम। इसके बावजूद दिल्ली समेत देशभर में लोग 2020 का स्वागत करने के लिए अपने घरों से बाहर निकले। इंडिया गेट पर तो नजारा ऐसा था, जैसे मानो कोई मेला लगा हो। एक जनवरी 2020 को सुबह से ही लोग यहां जुटना शुरू हो गए थे। शाम तक तो यहां का नजारा देखते ही बन रहा था। भीड़ अधिक होने के कारण पुलिस को इंडिया गेट परिसर बंद तक करना पड़ा। यही नहीं कई मेट्रो स्टेशनों को भी बंद करना पड़ा। 
विज्ञापन

2 of 7
परिसर बंद होने के कारण लोग इंडिया गेट के चारों तरफ जमा हो गए। यहां लोगों की भीड़ देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे। नए साल का जश्न मनाने आए लोग उत्साह से लबरेज नजर आ रहे थे। बुधवार को कई दिनों बाद दोपहर में धूप निकली, जिसने इंडिया गेट पर आए लोगों का दिन बना दिया।
विज्ञापन

3 of 7
नए साल के मौके पर श्रद्धालु भारी मात्रा में स्वर्ण मंदिर, अमृतसर पहुंचे। यहां सुबह से श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। 

4 of 7
लोगों ने भगवान की अराधना कर अपने नए साल की शुरूआत की, इस मौके पर बुधवार को चेन्नई के तिरुपति देवस्थानम मंदिर के बाहर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। 
विज्ञापन

5 of 7
लोग नए साल को जश्न मनाने गेट-वे ऑफ इंडिया पर भी पहुंचे। यहां नववर्ष के उपलक्ष में विशेष कार्यक्रम का आयोजन था। लोग यहां जमकर थिरकते नजर आए। 
विज्ञापन

6 of 7
भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया में नए साल का खुमार देखने को मिला। रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में भी लोगों ने इस मौके पर जमकर जश्न मनाया। रुस के डाउनटाउन में सेंट पीटर्सबर्ग के शहर में लोंग टाइम एक्सपोजर द्वारा ली गई तस्वीर।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नए साल के मौके पर कई जगह-जगह विशेष कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। रात को 12 बजे जमकर आतिशबाजी हुई। लोगों ने इन पलों को अपने फोन में कैद किया। आतिशबाजी का नजारा देखते ही बन रहा था।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें