संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के नए महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को भी कश्मीर का मसला सुलझाने में दिलचस्पी है लेकिन संयुक्त राष्ट्र प्रमुख का कार्यभार संभालने के बाद अभी तक उनकी भारत और पाकिस्तान के नेताओं से वार्ता नहीं हो सकी है।
स्टीफन ने उन आरोपों को खारिज किया है, जिनमें कहा गया था कि पूर्व पुर्तगाली प्रधानमंत्री कश्मीर मसला हल करने में कोई दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं जबकि वह साइप्रस में हालात के समाधान में काफी दिलचस्पी दिखाई है।