फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुमाई के लिए क्रेजी हो रहे हैं भारतीय, खर्च बता रहा है कितना बढ़ गया है शौक

Thu, 15 Mar 2018 06:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सर्वेक्षण में कहा गया है कि 38% लोग यात्रा पर अपना पैसा खर्च करना पसंद करते हैं। खरीदारी, भोजन और अन्य दैनिक गतिविधियों के बाद भारतीयों में यात्रा एक नया शौक उभरा है। ऐसा सिर्फ युवा पीढ़ी में ही नहीं है बल्कि 36-55 वर्ष की आयु के लोग यात्रा पर खर्च करने के लिए अधिक तैयार होते हैं, जिनमें से 47% लोग यात्रा पर पैसा खर्च करना पसंद करते हैं। ट्रैवल सर्च इंजन कयाक ने एक सर्वेक्षण में ये बात कही है। 

विज्ञापन


2018 के यात्रा सर्वेक्षण में 18-65 वर्ष की आयु के 1,004 भारतीयों का सर्वेक्षण किया गया। ये सर्वेक्षण 9 से 17 जनवरी के दौरान किया गया है। सर्वे के मुताबिक 16% भारतीय अपनी गर्मी की यात्रा पर 3 लाख से अधिक खर्च करने की योजना बना रहे हैं और 45% से अधिक लोग कम से कम 1 लाख खर्च करने के मूड में हैं।

कयाक के निदेशक, अभिजीत मिश्रा ने सर्वेक्षण के मुताबिक ये कहा है कि समय के साथ हमने भारतीयों की यात्रा संस्कृति में विकास देखा है। यात्राओं की बढ़ती दिलचस्पी धीरे-धीरे हमारे जीवन में प्रमुख स्थान लेते जा रहे हैं। 
विज्ञापन


सर्वेक्षण के अनुसार, 57% लोगों ने कहा है कि वो नियमित रूप से छुट्टियों पर खर्च करने के लिए पैसा बचाते हैं। 34% लोग यात्रा के लिए ही विशेष तौर पर नौकरी करते हैं। वहीं 22% लोग तो एक्ट्रा कमाई करते हैं ताकि वो ज्यादा से ज्यादा यात्राएं कर सकें। 

सर्वेक्षण के नतीजे बताते हैं कि ज्यादातर भारतीय सस्ता विकल्प चुनकर और बाकी जरूरतों से कटौती कर यात्राओं पर जाते हैं। यही शॉपिंग पर करने वालों का आंकड़ा 53% है, आवास के लिए बाकी चीजों में एडजस्ट करने वाले लोग 38% है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें