फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम में शुक्रवार से मिलेंगे 500, 2000 के नए नोट: सरकार

Wed, 09 Nov 2016 11:40 PM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बेहतर सुरक्षा फीचर्स वाले नए 500 और 2000 करेंसी नोट बैंकों के एटीएम में शुक्रवार से उपलब्ध होंगे। वित्त सचिव अशोक लवासा ने बुधवार को यह जानकारी दी। काले धन तथा जाली मुद्रा पर अंकुश लगाने के लिए सरकार द्वारा पुराने 500 और 1000 के नोट बंद करने के फैसले पर लवासा ने कहा, ‘लोगों को कुछ परेशानी झेलनी होगी, लेकिन उनकी सुविधा के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं। 
विज्ञापन


एटीएम से पैसा निकालने, बैंकों से पुराने नोटों को बदलने तथा खाते से पैसा निकालने की सुविधा होगी।’ उन्होंने कहा, ‘रिजर्व बैंक इसकी कड़ी निगरानी करेगा। किसी प्रकार का लेनदेन करने के लिए कई तरीके हैं। सरकार की मंशा नकदी रहित लेनदेन को प्रोत्साहन देना है।’ एटीएम शुक्रवार को खुलेंगे। कई स्थानों पर ये बृहस्पतिवार को खुलेंगे। उन्होंने कहा कि एटीएम में नए नोट उपलब्ध होंगे।

लवासा ने कहा कि लोग इस कदम का उद्देश्य समझ रहे हैं। ‘मुझे विश्वास है कि वे उनके समक्ष आने वाली मुश्किलों तथा असुविधाओं से निपटने में सहयोग करेंगे। अंततऱ् चीजें सामान्य हो जाएंगी।’ उन्होंने कहा कि लोगों को लेनदेन के लिए धन की जरूरत होगी, ऐसे में बदलाव के रूप में नई करेंसी पेश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें