फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण: स्वास्थ्य मंत्रालय ने मानीं राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह की सिफारिशें, जानिए क्या हुए बदलाव

Wed, 19 May 2021 09:26 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण को लेकर बनाए गए राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह की सिफारिशों को स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्वीकार कर लिया है। इन सिफारिशों के तहत टीके की खुराक के बीच अंतर, स्तनपान कराने वाली महिलाओं को टीकाकरण करवाना चाहिए या नहीं, आदि बातें बताई गई हैं। यह भी बताया गया है कि टीका लगवाने के कितने दिन बाद रक्तदान किया जा सकता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि उसने कोविड-19 के लिए टीकाकरण पर राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह की नई सिफारिशों को स्वीकार कर लिया है और इस संबंध में राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को जानकारी दे दी हई। मंत्रालय ने कहा कि नई सिफारिशों के अनुसार बीमारी से ठीक होने के तीन महीने तक टीकाकरण नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति पहली खुराक लेने के बाद संक्रमित होता है तो दूसरी खुराक ठीक होने के तीन महीने बाद तक के लिए स्थगित कर दी जाएगी। इसके अलावा ऐसे व्यक्तियों को भी टीका लगवाने के लिए चार से आठ सप्ताह का इंतजार करना होगा जो किसी अन्य गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं और जिन्हें आईसीयू केयर या भर्ती कराने की जरूरत है।

टीका लगवाने के इतने दिन बाद कर सकते हैं रक्तदान
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कोई भी व्यक्ति टीका लगवाने के या कोविड से संक्रमित होने पर आरटी-पीसीआर रिपोर्ट निगेटिव आने के 14 दिन बाद रक्तदान कर सकता है। इसके साथ ही मंत्रालय ने कहा कि स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए टीकाकरण की सिफारिश की गई है। अब टीकाकरण से पहले रैपिड एंटीजन टेस्ट से स्क्रीनिंग करने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन




 

विज्ञापन

राज्यों को एक मई से 15 जून तक मिलेंगी 5.86 करोड़ मुफ्त खुराकें

इससे पहले स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि केंद्र की ओर से पहले से उपलब्ध कराए गए एक अनुमान के मुताबिक राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को एक मई से 15 जून तक कोविड रोधी टीके की 5.86 करोड़ खुराक निशुल्क मुहैया कराई जाएंगी। मंत्रालय ने कहा कि इसके अतिरिक्त, टीका विनिर्माताओं से प्राप्त अनुमान के अनुसार राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए टीकों की सीधी खरीद के लिए जून के अंत तक कुल 4.87 करोड़ खुराक उपलब्ध होंगी। जून तक आपूर्ति की स्पष्ट समयसीमा के साथ उक्त अनुमान के मद्देनजर ौर टीकाकरण अभियान की सफलता के लिए उपलब्ध खुराकों का पर्याप्त न त्वरित उपयोग सुनिश्चित करने के लिए राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को सुझाव दिया गया है कि वे टीकाकरण के लिए जिलावार और कोविड टीकाकरण केंद्रों के हिसाब से योजना तैयार करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें