फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व कप फाइनल के साथ हो सकता है कांग्रेस पार्टी का 'फाइनल मैच'

Tue, 09 Jul 2019 06:25 PM IST
Gaurav Pandey शशिधर पाठक, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

पूर्व रक्षा मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी ने भरोसा जताया है कि जल्द कांग्रेस पार्टी में अध्यक्ष को लेकर जारी सस्पेंस खत्म हो सकता है। एंटनी ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में कहा कि वह कयासों पर बात नहीं करते, लेकिन जो होगा अच्छा होगा। 

विज्ञापन


पार्टी के उच्चस्तरीय फोरम सीडब्ल्यूसी (कांग्रेस कार्य समिति) की बैठक जल्द होगी और उन्हें उम्मीद है कि इसका सकारात्मक नतीजा निकलेगा। पार्टी पूर्व महासचिव और राज्यसभा सदस्य बीके हरिप्रसाद को भी क्रिकेट विश्व कप के फाइनल मैच तक पार्टी में सेमीफाइनल और फाइनल हो जाने की उम्मीद है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीएल पूनिया को इस विषय में अभी कोई जानकारी नहीं है। वहीं सांसद संजय सिंह का कहना है कि इंतजार कीजिए। संजय सिंह ने मजाकिया लहजे में कहा कि अभी लग रहा है कांग्रेस पार्टी को लेकर ऊपरवाला भी कंफ्यूज है। इस बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि युवा और वरिष्ठ कांग्रेस नेता के बीच की कोई लड़ाई नहीं है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह एक भ्रम की स्थिति है और अचानक पैदा हुई है। पार्टी सूत्र का कहना है कि कांग्रेस अध्यक्ष के पास संगठन में सुधारात्मक पहल के लिए असीमित शक्ति होती है। उन्हें इसका इस्तेमाल करना चाहिए। पार्टी का हर नेता अपने अध्यक्ष (राहुल गांधी) के साथ है। 

विज्ञापन

'कांग्रेस टूटने का सपना देखने वाले निराश होंगे'

कांग्रेस सांसद बीके हरिप्रसाद ने कहा कि राजनीति में बहुत से लोग कांग्रेस पार्टी के टूटने की आस लगाए बैठे हैं। उन्हें लग रहा है कि कांग्रेस पार्टी में बिखराव का दौर चल रहा है। ऐसे लोग निराश होंगे। कांग्रेस पार्टी एक अनुशासित पार्टी है। 

हरिप्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी ने हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है। यह एक साहस का काम है, अभी भी पूरी पार्टी उनके पीछे खड़ी है। हरिप्रसाद ने कहा कि जल्द ही पार्टी को लेकर भ्रम की स्थिति को भी दूर कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें