आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए लॉन्च नए ई-फाइलिंग पोर्टल की खामियां सामने आने के बाद प्रमुख आईटी कंपनी इन्फोसिस ने कहा कि इन समस्याओं को इसी सप्ताह दूर कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
हमने पहले दिन कुछ तकनीकी गड़बड़ियां देखी है। हमारी टीम उन्हें दुरुस्त करने के लिए काम कर रही है। इन्फोसिस को इन शुरुआती खामियों को लेकर पछतावा है। उम्मीद है कि सिस्टम एक सप्ताह में सामान्य हो जाएगा।
नई वेबसाइट को 7 जून की रात 8:45 बजे लॉन्च किया गया था। नई वेबसाइट में खामियां सामने आने के बाद वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को इन्फोसिस एवं नंदन नीलेकणी को ट्वीट कर गड़बड़ियां दूर करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा था कि आयकर विभाग के बहुप्रतीक्षारत पोर्टल 2.0 शुरू होने के बाद ही उसमें तकनीक समस्या आने लगी है। उम्मीद है इन्फोसिस और नीलेकणी हमारे करदाताओं को निराश नहीं करेंगे। उन्हें अनुपालन में तकनीकी परेशानी न आने पाए, यह हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।
दरअसल, इन्फोसिस ने 2019 में आयकर विभाग की नई वेबसाइट बनाने का 4,242 करोड़ रुपये में कॉन्ट्रैक्ट लिया था। इसका मकसद उन्नत तकनीक के जरिए आयकर रिफंड की प्रक्रिया को 63 दिन से घटाकर एक दिन करना था।