रेल यात्रियों की यात्रा को सुगम बनाने में लगा रेल मंत्रालय एक नई तरह की ट्रेन चलाने जा रहा है। एक ऐसी ट्रेन जो लोगों की ट्रेन प्रति सोच ही बदल देगी। सारी सुविधाओं से लैस 'तेजस' नाम की यह ट्रेन जल्द ही पटरियों पर दौड़ती नजर आएगी। रेलवे ने तेजस ट्रेनों में मनोरंजन की हाईटेक व्यवस्था, वाई-फाई की सुविधा और इंटीग्रेटेड ब्रेल डिस्प्ले की व्यवस्था की है।
ट्रेन में सीसीटीवी की व्यवस्था भी है। साथ ही प्लेन की तरह पर्सनल वीडियो स्क्रीन भी होगी। इन ट्रेनों में कॉफी वेंडिंग मशीन की सुविधा भी होगी। गोल्डन कलर के कोचों से सजी तेजस ट्रेन साल के अंत तक पटरियों पर दौड़ सकती है।
हमसफर ट्रेन के कोचों को धरती-आसमान के रंगों से रंगा गया है
प्रतीकात्मक चित्र
आपको बता दें कि तेजस के साथ-साथ हमसफर नाम की ट्रेनें भी विशेष तरीके से सजाई जा रहीं हैं। हमसफर ट्रेन के कोचों को धरती-आसमान के रंगों से रंगा गया है। रेलवे के एक सीनियर अधिकारी के मुताबिक, 'तेजस, हमसफर, अन्त्योदय और दीनदयालु ट्रेनों के कोचों का डिजाइन फाइनल हो गया है। इसके मुताबिक ही प्रोडक्शन युनिटों को कोचों कि मैन्युफैक्चरिंग करने का आदेश दिया गया है।' तेजस ट्रेनों में एग्जिक्युटिव क्लास और चेयर कारों की सुविधा होगी।
लोगों को बेहतर सुविधा देने के लिए स्नैक टेबल भी लगाई जाएंगी
फाइल फोटो
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
तेजस ट्रेनों की खास बात यह है कि इसके इंटीरियर को विशेष तरह से डिजाइन किया गया है। सुरक्षा मसले पर जानकारी देने के लिए एलईडी बोर्ड्स की व्यवस्था भी की गई है। बॉयो वैक्यूम टॉयलेट्स में वॉटर लेवल इंडीकेटर्स की व्यवस्था भी होगी। रेल अधिकारी ने बताया है कि, लोगों को बेहतर सुविधा देने के लिए स्नैक टेबल भी लगाई जाएंगी।
हमसफर और तेजस दोनों ट्रेनों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। आपको बता दें कि इन दोनों ट्रेनों के अलावा अंत्योदय, दीनदयालु कोचों का इसी साल के रेल बजट में ऐलान किया गया था। जिसमें अंत्योदय ट्रेन पूरी तरह से अनरिजर्व्ड होगी। बाकी सभी नई ट्रेनों में अत्याधुनिक सुविधा होगी।