फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई एलटीसी स्कीम: कैसे और कितना मिलेगा लाभ, समझें, सरकारी आंकड़ेबाजी का सरल गणित 

Thu, 15 Oct 2020 07:29 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रुपये - फोटो : pixabay
विज्ञापन

कोरोना से डगमगाई अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए सरकार सिलसिलेवार कदम उठा रही है। इनमें सबसे ज्यादा जोर बाजार में उपभोक्ता मांग पूंजीगत खर्च बढ़ाने पर दिया जा रहा है। यही वजह है कि त्योहारी सीजन के मद्देनजर सरकारी कर्मचारियों को अवकाश यात्रा रियायत (एलटीसी) के खरीदारी के लिए एडवांस देने की घोषणा की गई है। उम्मीद है कि निजी कंपनियां भी ऐसी पहल करेंगी। सरकार का कहना कि उसकी घोषणा से बाजार में एक लाख करोड़ की मांग पैदा होगी।

विज्ञापन


विशेष त्योहारी अग्रिम का इस्तेमाल 
इसके तहत सरकार कर्मचारियों को ब्याज मुक्त 10 हजार एडवांस देगी, जो सरकार को दस किस्तों में वापस लौटाने होंगे। रकम प्री-लोडेड रुपे कार्ड में मिलेगी। इस पर केंद्र सरकार के 4000 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

ऐसे मिलेगा फायदा 
सरकार की घोषणा के मुताबिक वह कर्मचारियों को बिना यात्रा के ही एलटीसी पर कर रियायत देगी लेकिन इसके लिए उन्हें एलटीसी  की 3 गुना राशि 12 फीसदी या उससे ऊपर जीएसटी वाली वस्तुओं व सेवाओं पर खर्च करनी होगी। यानी मान लीजिए अगर आपकी सैलरी में एलडीसी किराया 40 हजार है तो आपको इस पर आयकर बचाने के लिए 1.20 लाख रुपए का सामान खरीदना होगा। यह भुगतान भी आपको डिजिटल माध्यम से करना होगा और आप इस स्कीम का लाभ नहीं लेना चाहते हैं तो अपने एलटीसी पर लागू मार्जिनल टैक्स रेट के हिसाब से भुगतान करना होगा। यानी आप 10 फीसदी आयकर सेलेब्स में आते हैं तो 40 हजार एलटीसी पर आपको 4 हजार और 30 फीसदी टैक्स स्लैब के हिसाब से 12 हजार चुकाने होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें