सुप्रीम कोर्ट के एक कार्यक्रम में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट से जुड़े नए केस मैनेजमेंट सिस्टम का अनावरण किया। दिल्ली में आयोजित इस प्रोग्राम में भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिन जेएस खेहर भी मौजूद थे। उच्चतम न्यायालय की वेबसाइट से जुड़े इस नए फीचर से कानून व्यवस्था और न्यायपालिका को डिजिटल तौर पर सशक्त किया जाएगा।
पीएम ने कहा कि स्पेस टेक्नोलॉजी में भारत नई क्रांति लाया। टेक्सी से कम किराय में पहली ही बार में मंगल तक पहुंचने में मिली सफलता है। इस प्रोग्राम का खर्च हॉलीवुड की फिल्म के बजट से भी कम बताया। पीएम ने कहा कि जिस देश में 9 और 12 गैस के सिलेंडर देश की लोकसभा का भविष्य तय करते हैं, उस देश में 1.2 लाख परिवारों ने गैस सब्सिडी छोड़ी। उन्होंने कहा कि देश के हजारों डॉक्टर हर महीने 9 तारीख को गरीब गर्भवती महिलाओँ का मुफ्त इलाज करते हैं।
उन्होंने वकीलों से गरीबों की मदद करने की अपील की। साथ ही उन्होंने युवाओं से कहा कि वो लोगों को नई तकनीक से जोड़ें। पीएम ने कहा कि नए दौर ने नई तकनीक के साथ ही देश आगे बढ़ सकता है। तकनीक ने देश की आर्थिक सूरत बदली जा सकती है।