फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबरीमाला यात्रियों के लिए की नई पहल: तिरुवनंतपुरम और कोचीन एयरपोर्ट से मिलेगी सीधी एसी बस, कब से होगा संचालन?

Fri, 06 Nov 2026 07:14 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।

सार

केरलम केएसआरटीसी आगामी तीर्थयात्रा सीजन में तिरुवनंतपुरम और कोचीन एयरपोर्ट से पंपा तक सीधी बस सेवा शुरू करेगा। 17 नवंबर से शुरू होने वाले सीजन में यात्री ऑनलाइन टिकट बुक कर सकेंगे। दोनों एयरपोर्ट पर विश्राम और समूहों के लिए चार्टर्ड बस की सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन
सबरीमाला यात्रियों को मिलेगी सीधी बस सेवा - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हवाई मार्ग से आने वाले सबरीमाला तीर्थयात्रियों की यात्रा को आसान बनाने के लिए, केरलम राज्य सड़क परिवहन निगम (KSRTC) आगामी तीर्थयात्रा सीजन के दौरान तिरुवनंतपुरम और नेडुम्बसेरी हवाई अड्डों से पंपा तक सीधी एससी बस सेवा शुरू करेगा।
विज्ञापन

 
परिवहन मंत्री ने हरी झंडी दिखाई
राज्य के परिवहन मंत्री सी.पी. जॉन ने यहां केएसआरटीसी सेंट्रल डिपो में 'वेट-लीज' (किराए पर ली गई) बसों को हरी झंडी दिखाते हुए इस पहल की घोषणा की। शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, यह प्रस्तावित सेवा 2026-27 के मंडलम-मकरविलक्कू सीजन के दौरान तीर्थयात्रियों के लिए परिवहन सुविधाओं को बेहतर बनाने के निगम के प्रयासों का हिस्सा है।

क्या समय-सारणी?
यह योजना केएसआरटीसी के अधिकारियों और दोनों हवाई अड्डों के प्रतिनिधियों के बीच हुई बातचीत के बाद तय की गई है। प्रस्तावित समय-सारणी के अनुसार, तिरुवनंतपुरम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से बसें रात 9:30 बजे पंपा के लिए रवाना होंगी, जबकि वापसी की बस पंपा से चलकर शाम 7 बजे हवाई अड्डे पर पहुंचेगी। नेडुम्बसेरी स्थित कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से पंपा के लिए बस सेवा रात 8:30 बजे शुरू होगी। वापसी की बस शाम 7 बजे हवाई अड्डे पर पहुंचेगी।
विज्ञापन


एडवांस टिकट बुकिंग कहां से होगी? 
दोनों हवाई अड्डों पर तीर्थयात्रियों के लिए आराम करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वे अलग-अलग उड़ानों से पहुंचने के बाद कुछ देर विश्राम कर सकें। केएसआरटीसी अपनी वेबसाइट और फ्लाइट बुकिंग पोर्टलों के माध्यम से एडवांस टिकट बुकिंग की सुविधा देगा। तीर्थयात्री समूहों के लिए चार्टर्ड बसें भी बुक कर सकेंगे।

फ्लाइट टिकट बुकिंग वेबसाइटों पर केएसआरटीसी बुकिंग पोर्टल के लिंक दिए जाएंगे, जिससे यात्रियों के लिए अपनी आगे की यात्रा की योजना बनाना आसान हो जाएगा। इसके अलावा, समन्वय  को आसान बनाने के लिए पंपा बस स्टेशन पर दोनों हवाई अड्डों की फ्लाइट का रियल-टाइम शेड्यूल भी दिखाया जाएगा।

केएसआरटीसी अधिकारियों ने क्या बताया? 
केएसआरटीसी अधिकारियों ने बताया कि इस पहल से केरलम आने वाले तीर्थयात्रियों को यात्रा का एक सुविधाजनक विकल्प मिलेगा, जिससे उन्हें पंपा पहुंचने के लिए अलग से परिवहन व्यवस्था करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 41 दिनों का वार्षिक मंडलम तीर्थयात्रा सीजन 17 नवंबर से शुरू हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें