फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'देश की शिक्षा राजनीतिक पार्टी की राजनीति का विषय नहीं'

Wed, 06 Jul 2016 02:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
शिक्षा राजनीतिक पार्टी की राजनीति का विषय नहीं हो सकती - फोटो : Reuters
विज्ञापन
देश की शिक्षा राजनीतिक पार्टी की राजनीति का विषय नहीं हो सकती है। यह बात केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कही। मंगलवार को ही स्‍मृति ईरानी को मानव संसाधन मंत्रालय से हटाकर यह पद प्रकाश जावडेकर को दिया गया है। पिछले दो सालों के दौरान मानव संसाधन मंत्रालय काफी विवादों में रहा था। 
विज्ञापन


मंत्रालय में पदभार ग्रहण करते हुए प्रकाश जावडेकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन है कि शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाया जाए। साथ ही शिक्षा को अर्थपूर्ण भी बनाया जाए। उन्होंने साफ किया कि देश में शिक्षा और बेहतर बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और स्मृति ईरानी समेत अन्य लोगों की मदद ली जाएगी।

उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी के कार्यकाल के दौरान लिए गए अच्छे निर्णयों को और आगे ले जाया जाएगा। नई जिम्मेदारी संभालने के साथ ही उन्होंने कहा कि शिक्षा को लेकर पूर्व मानव संसाधन मंत्री मुरली मनोहर जोशी से भी वो बात करेंगे। मुरली मनोहर जोशी अभी मार्गदर्शक मंडल में शामिल हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

स्मृति ईरानी के कार्यकाल के दौरान मानव संसाधन मंत्रालय काफी विवादों में रहा

स्मृति ईरानी - फोटो : PTI
आपको बताते चले कि स्मृति ईरानी के कार्यकाल के दौरान मानव संसाधन मंत्रालय काफी विवादों में रहा था। दलित शोध छात्र रोहित वेमुला की आत्महत्या से लेकर, जेएनयू विवाद और शिक्षा का भगवाकरण करने को लेकर स्‍मृति विवादों में रही हैं।

जावडेकर ने कहा कि शिक्षा 'पार्टी पॉलिटिक्स' का हिस्सा नहीं है। यह एक महत्वपूर्ण विषय है और हम इसको लेकर सबसे चर्चा करेंगे। उन्होंने खुद को जेपी आंदोलन का हिस्सा बताते हुए कहा कि मैं खुद उस आंदोलन से सीख कर निकला हूं। जावडेकर ने कहा कि शिक्षा ऐसी होनी चाहिए जो बदलाव लेकर आए।

साथ ही वो भारत का 21वीं सदी में क्या रोल है, इसको तय कर सके। शिक्षा ऐसी होनी चाहिए कि जिंदगी को नया अर्थ मिल सके। गरीब अभिभावक अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए जीतोड़ मेहनत करते हैं। तो हमारी पूरी कोशिश होगी‌ कि शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारा जाए। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति को छात्र केंद्रित होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें