फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: आज नई दिल्ली आ सकते हैं पश्चिम बंगाल के राज्यपाल बोस, गृह मंत्री शाह से करेंगे मुलाकात

Thu, 24 Nov 2022 04:29 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, कोलकाता।
विज्ञापन
CV Ananda Bose - फोटो : ANI
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के नए राज्यपाल सीवी आनंद बोस गुरुवार को नई दिल्ली आ सकते हैं। वहीं राज्यपाल बोस प्रोटोकॉल दौरे के तहत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं। राजभवन के एक सूत्र ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


यह एक प्रोटोकॉल यात्रा है
उन्होंने कहा कि बोस के राष्ट्रीय राजधानी के चार दिवसीय दौरे पर आने की उम्मीद है, हालांकि अभी कुछ भी तय नहीं हुआ है। सूत्र ने कहा कि यह एक प्रोटोकॉल यात्रा है। शपथ लेने के तुरंत बाद एक राज्यपाल को गृह मंत्री से मिलना होता है।

राज्यपाल ने सीएम ममता से मुलाकात की
पश्चिम बंगाल के नए राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने बुधवार को शपथ ग्रहण कर ली। उन्होंने कोलकाता में राज्य के राज्यपाल के रूप में पदभार संभाला। इस दौरान राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मौजूद रहीं। शपथ ग्रहण करने के बाद राज्यपाल ने सीएम ममता से मुलाकात भी की।
विज्ञापन


 1977 बैच के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं सीवी आनंद बोस
राजभवन में एक कार्यक्रम में कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश प्रकाश श्रीवास्तव ने विधानसभा अध्यक्ष बिमन बनर्जी की उपस्थिति में उन्हें पद की शपथ दिलाई। आनंद बोस भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1977 बैच के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। वे केरल कैडर से थे। वह 2011 में सेवानिवृत्ति हुए थे। उन्हें 17 नवंबर को पश्चिम बंगाल के नए राज्यपाल बनाया गया था। उन्होंने इस पद पर ला गणेशन की जगह ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें